RK TV News
खबरें
Breaking News

सिवान:सिसई गांव की बेटी ने पहले ही प्रयास में IIT और NEET में सफलता हासिल की।

सिवान/बिहार (मनोज कुमार प्रसाद)18 जुलाई । सिवान जिले के गोरेयाकोठी प्रखंड अंतर्गत आज्ञा पंचायत के सिसई गांव निवासी रंजीत गुप्ता की पुत्री ने पहले ही प्रयास में IIT तथा NEET जैसी प्रतिष्ठित प्रवेश परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर रंजीत गुप्ता ने कहा कि यह सफलता उनके परिवार पर परमहंस बाबा की असीम कृपा, पुत्री की कठिन मेहनत तथा गुरुजनों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने इस अवसर पर स्थानीय लोगों के स्नेह, सहयोग और शुभकामनाओं के लिए सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया।

परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए बेटी के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर सफलता की कामना की है। उसकी इस सफलता से पूरे गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है तथा अन्य विद्यार्थियों को भी मेहनत और लगन से अपने लक्ष्य प्राप्त करने की प्रेरणा मिल रही है।

Related posts

मध्यप्रदेश:शहरों की तर्ज पर बने डुप्लेक्स जैसे आवासों में रहेंगे अब सहरिया जनजाति के लोग।

rktvnews

दुमका:वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा–2026 के आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर सशस्त्र बलों के प्रति आभार व्यक्त किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:04 जनवरी को राज्यपाल मंगुभाई पटेल, के मुख्य आतिथ्य में संतोष चौबे द्वारा लिखित, पुस्तक ‘कम्प्यूटर एक परिचय’ के चालीसवें संस्करण का होगा लोकार्पण समारोह।

rktvnews

जब राष्ट्र बनाने वाले खुद भूखे हों तो राष्ट्र कैसे बनेगा? : प्रो चन्द्रशेखर वर्मा

rktvnews

भोजपुर:विशाल सिंह की शानदार जीत पर पूर्व एमएलसी डा अजय कुमार सिंह ने दी बधाई।

rktvnews

Leave a Comment