RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा समीक्षात्मक बैठक।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 सितंबर।आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी भोजपुर, तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में District Monitoring Committee on Accessible Election (DMCAE) एवं Media Certification and monitoring Committee (MCMC) से संबंधित महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य रूप से दिव्यांग (PwD) मतदाताओं के पंजीकरण, उनकी सुगम भागीदारी हेतु आवश्यक न्यूनतम सुविधाएँ जैसे – रैम्प, व्हीलचेयर, स्वयंसेवक की उपलब्धता, पेयजल, बिजली, शौचालय की व्यवस्था तथा सक्षम ऐप के अधिकतम उपयोग पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही, Pwd एवं 85 वर्ष से अधिक आयु वाले मतदाताओं के लिए होम वोटिंग की सुविधा प्रभावी रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सक्षम ऐप के माध्यम से अधिक से अधिक PwD मतदाताओं को पंजीकृत कराने, उनके लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम चलाने तथा सभी मतदान केंद्रों पर Assured Minimum Facilities (AMF) उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिए। इसके अतिरिक्त MCMC कोषांग की समीक्षा के क्रम में उन्होंने जिले के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया पर पेड न्यूज़ से संबंधित समाचारों की सतत निगरानी करने और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण एवं कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का आदेश दिया।
इस बैठक में उप विकास आयुक्त, गुंजन सिंह,उप निर्वाचन पदाधिकारी,जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी,जिला कल्याण पदाधिकारी,सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा,जिला शिक्षा पदाधिकारी, राकेश कुमार संवाददाता,पी.टी. आई एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

काशी तमिल संगमम् 4.0 के लिए छात्रों का पहला दल कन्याकुमारी से वाराणसी के लिए रवाना हुआ।

rktvnews

वीबी ग्राम-जी : ग्रामीण रोज़गार कार्यक्रम पर दोहरा हमला।

rktvnews

विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार 2024 के तहत घोषित नामांकन के लिए आमंत्रण।

rktvnews

स्वच्छता में छोटे शहरों की श्रेणी में नगर पालिका खेकड़ा प्रदेश में अव्वल!नगर पालिका खेकड़ा ने एक नई पहल ऑपरेशन संस्कार अभियान भी चलाया।

rktvnews

गढ़वा:”सुरक्षित एवं सशक्त महिला सशक्त झारखंड” के तहत अनुमंडल स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का किया गया आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: विश्व यक्ष्मा दिवस पर सदर अस्पताल के ए.एन.एम प्रशिक्षण स्कूल परिसर में कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment