
आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 अगस्त।आनंद नगर आरा निवासी सिंगर प्रभा सिन्हा लोजपा रामविलास महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव बनी। आज प्रदेश कार्यालय पटना में महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शोभा सिन्हा द्वारा उन्हें मनोनयन पत्र दिया गया।
प्रभा सिन्हा को मनोनयन पत्र देने पर जिला अध्यक्ष लालती देवी महिला प्रकोष्ठ भोजपुर, राजेश्वर पासवान जिला अध्यक्ष,संतोष पासवान प्रदेश महा सचिव अनुसूचित प्रकोष्ठ,राजेश साहु कार्यकारी अध्यक्ष संसदीय बोर्ड,आमोद प्रसाद अमर प्रखंड अध्यक्ष सहार,रमेश कुमार प्रखंड अध्यक्ष संसदीय बोर्ड जगदीशपुर,अनिल सिंह मुखिया,राजेंद्र यादव सामाजिक कार्यकर्ता ने प्रदेश कार्यालय में उपस्थित हो कर उन्हे बधाई दी।
