RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम के नेतृत्व में उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, गंगहर,में आयोजित हुआ “खत लिखो अभियान” कार्यक्रम।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)14 अक्टूबर।आज आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल संचालन के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया के नेतृत्व में “खत लिखो अभियान” कार्यक्रम का आयोजन उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, गंगहर, आरा में किया गया। यह कार्यक्रम SVEEP गतिविधियों के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य मतदाता जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाना एवं मतदान प्रतिशत में वृद्धि सुनिश्चित करना था।
इस कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा अपने अभिभावकों एवं समाज के लोगों के नाम पत्र लिखे गए, जिसमें उन्होंने लोकतंत्र के महापर्व मतदान में सक्रिय भागीदारी करने का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने अपने पत्रों के माध्यम से लोगों से अपील की कि वे 6 नवंबर 2025 को अवश्य मतदान करें और देश के लोकतंत्र को और सशक्त बनाएं। यह पहल युवाओं में लोकतांत्रिक जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास रहा।
इस सप्ताह जिले के सभी विद्यालयों में हर एक विद्यार्थी को यह खत दिया जाएगा, ताकि प्रत्येक विद्यार्थी इस अभियान के माध्यम से अपने माता-पिता और घर के सभी सदस्यों, जिनकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक है, उनसे इस खत पर अपना नाम, हस्ताक्षर एवं मतदान केंद्र (मतदान बूथ) संख्या लिखवा कर, खत को विद्यालय में जमा कराएंगे। इस तरह यह अभियान न केवल युवाओं में लोकतंत्र के प्रति जागरूकता बढ़ाएगा, बल्कि उनके परिवार और समाज के प्रत्येक सदस्य को भी मतदान के लिए प्रेरित करेगा। यह पहल मतदान प्रतिशत बढ़ाने और लोकतंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
कार्यक्रम के अंत में जिला पदाधिकारी ने सभी उपस्थित लोगों से अपील की कि वे न केवल स्वयं मतदान करें, बल्कि अपने परिवार, पड़ोसियों एवं समाज के प्रत्येक सदस्य को भी मतदान के प्रति प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि हर एक वोट लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक है और एक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य है कि वह अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करे।
इस अवसर पर आयोजित बैठक में उप विकास आयुक्त भोजपुर, स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, डी०पी०ओ० सर्व शिक्षा अभियान तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ‘ग्रामीण स्वच्छ भारत मिशन के नायक’ का जश्न मनाया।

rktvnews

कवना पार्टी के हई ….खिंचवा ली फोटो🤪

rktvnews

राष्ट्रपति 2 और 3 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में राज्यपालों के दो दिवसीय सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगी।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने 50 शैय्या एकीकृत आयुष चिकित्सालय साकरौद का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

गढ़वा:समाहरणालय सभागार में शिक्षा विभाग के कार्यों की व्यापक समीक्षा।

rktvnews

जिलाधिकारी ने यमुना नदी के काठा व अलीपुर तटबंध का किया निरीक्षण!बढ़ते जलस्तर को देखते हुए ग्राम वासियों से की वार्ता।

rktvnews

Leave a Comment