RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

BSNL ने सभी सर्कलों में राष्ट्रव्यापी वॉयस ओवर वाई-फाई (वीओ वाई-फाई) सेवाएं शुरू कीं।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 01 जनवरी।नव वर्ष के अवसर पर देश के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के दूरसंचार प्रदाता भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने वॉयस ओवर वाई-फाई (वीओ वाई-फाई ) सेवा जिसे वाई-फाई कॉलिंग भी कहा जाता है, के राष्ट्रव्यापी विस्तार की प्रसन्नतापूर्वक घोषणा की। यह उन्नत सेवा अब देश के प्रत्येक दूरसंचार सर्कल में सभी बीएसएनएल ग्राहकों के लिए उपलब्ध है जो चुनौतीपूर्ण वातावरण में भी निर्बाध और उच्च गुणवत्ता वाली कनेक्टिविटी सुनिश्चित करती है।
यह सेवा अब देश के सभी दूरसंचार सर्किलों में बीएसएनएल ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। वीओ वाई-फाई ग्राहकों को वाई-फाई नेटवर्क पर वॉयस कॉल और संदेश भेजने और प्राप्त करने की सुविधा देता है, जिससे घरों, कार्यालयों, बेसमेंट और दूरदराज के स्थानों जैसे कमजोर मोबाइल सिग्नल वाले क्षेत्रों में स्पष्ट और विश्वसनीय कनेक्टिविटी सुनिश्चित होती है।
वीओ वाई-फाई आईएमएस-आधारित एक सेवा है जो वाई-फाई और मोबाइल नेटवर्क के बीच निर्बाध हैंडओवर का समर्थन करती है। कॉल ग्राहक के वर्तमान मोबाइल नंबर और फोन डायलर का उपयोग करके किए जाते हैं जिसके लिए तीसरे पक्ष के एप्लिकेशन की आवश्यकता नहीं होती है।
यह सेवा ग्रामीण और दूरदराज के उन क्षेत्रों में विशेष रूप से लाभप्रद है जहां मोबाइल कवरेज सीमित होती है बशर्ते बीएसएनएल भारत फाइबर या किसी अन्य ब्रॉडबैंड सेवा जैसी एक स्थिर वाई-फाई कनेक्टिविटी उपलब्ध हो। वीओ वाई-फाई नेटवर्क पर दबाव कम करने में भी सहायता करती है। वाई-फाई कॉल्स के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क लिए बिना नि:शुल्क प्रदान की जाती है।
वीओ वाई-फाई का शुभारंभ बीएसएनएल के नेटवर्क आधुनिकीकरण कार्यक्रम और देश भर में कनेक्टिविटी में सुधार, विशेषकर कम सेवा वाले क्षेत्रों में, उसकी प्रतिबद्धता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
वीओ वाई-फाई अधिकांश आधुनिक स्मार्टफ़ोन पर समर्थित है। ग्राहकों को अपने हैंडसेट की सेटिंग्स में वाई-फाई कॉलिंग को मात्र सक्षम (इनेबल) करना होगा। डिवाइस संगतता और सहायता के लिए, ग्राहक निकटतम बीएसएनएल ग्राहक सेवा केंद्र पर जा सकते हैं या बीएसएनएल हेल्पलाइन – 18001503 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related posts

पूरे भारत में स्वदेशी चिप निर्माण और पैकेजिंग क्षमताओं के लिए प्रतिभा पूल विकसित करने में सहायता के लिए आईआईटी भुवनेश्वर में ‘नमो सेमीकंडक्टर प्रयोगशाला’ की स्थापना को मंजूरी दी गई।

rktvnews

मेसर्स टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड, कोलकाता में 25टी बोलार्ड पुल टग, भीष्म का शुभारंभ।

rktvnews

11 अगस्त 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

65.52% मतदान के साथ शांतिपूर्ण माहौल में गडहनी में उपचुनाव संपन्न ।

rktvnews

पटना: डीएम ने पदाधिकारियों को परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा का सफल आयोजन सुनिश्चित करने का निदेश दिया।

rktvnews

राजनाथ सिंह बेंगलुरू में भारतीय वायुसेना के इंस्टीट्यूट ऑफ एयरोस्पेस मेडिसिन का दौरा करने वाले पहले रक्षा मंत्री बने।

rktvnews

Leave a Comment