RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएँ।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)14 अक्टूबर।उपायुक्त कीर्तिश्री ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार के माध्यम से जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए आमजनों की समस्याएँ सुनीं। इस अवसर पर भूमि विवाद, आवास, मईया समान योजना, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी शिकायतें, शिक्षा विभाग से संबंधित विषयों समेत अन्य मामलों को लोगों ने उपायुक्त के समक्ष रखा।
उपायुक्त ने उपस्थित अधिकारियों को संबंधित प्रकरणों का त्वरित एवं निष्पक्ष निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
गौरतलब है कि प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक समाहरणालय में नियमित रूप से जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। इस दौरान आमजन अपनी समस्याएँ सीधे जिला प्रशासन के समक्ष रख सकते हैं।

Related posts

नई दिल्ली:डाक विभाग और अमेजन ने लॉजिस्टिक्स सहयोग बढ़ाने के लिए ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

09 सितंबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

चतरा में ‘अस्मिता सिटी लीग 2026’ का सफल आयोजन, बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम।

rktvnews

मोदी सरकार में गणित का नया फॉर्मूला 44 को बदला 4 में:क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

ढूंढ रहा है ख़ुद में बचपन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने भगवान बुद्ध के आदर्शों की सराहना की।

rktvnews

Leave a Comment