RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

चतरा में ‘अस्मिता सिटी लीग 2026’ का सफल आयोजन, बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)28 अप्रैल।चतरा जिले के खेल परिदृश्य में उत्साह और ऊर्जा का संचार करते हुए 28 अप्रैल 2026 को ‘अस्मिता सिटी लीग 2026’ के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, चतरा एवं इंडोर स्टेडियम, चतरा में झारखंड खेल प्राधिकरण के निर्देशन में जिला खेल कार्यालय, चतरा द्वारा संपन्न कराया गया।
प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आई बालिका खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एथलेटिक्स, फुटबॉल, बैडमिंटन, ताइक्वांडो एवं हॉकी जैसी प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने अनुशासन, समर्पण एवं खेल भावना का परिचय देते हुए दर्शकों का मन मोह लिया।

एथलेटिक्स (U-17) में शानदार प्रदर्शन

100 मीटर दौड़ में छोटी कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि 200 मीटर में राधिका कुमारी ने प्रथम वहीं आदिति कुमारी द्वितीय एवं नीलम कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर में मीन कुमारी ने प्रथम एवं 800 मीटर दौड़ में निशा कुमारी प्रथम तथा नीरू कुमारी द्वितीय स्थान एवम पूजा कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।

एथलेटिक्स (U-14) में भी दमदार प्रदर्शन

100 मीटर में अर्चना कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि चांदनी कुमारी द्वितीय एवं हर्षिका कुमारी तृतीय रहीं। 200 मीटर में अर्पणा कुमारी प्रथम एवं लक्ष्मी कुमारी द्वितीय स्थान पर रहीं। 400 एवं 800 मीटर दौड़ में रौशनी कुमारी एवं शिवानी कुमारी ने क्रमशः प्रथम स्थान हासिल किया।

बैडमिंटन में शानदार मुकाबले

U-17 वर्ग में आलिया प्रवीण विजेता एवं जूली प्रवीण उपविजेता रहीं, जबकि U-14 वर्ग में प्रिया ने विजेता एवं सिद्धिका ने उपविजेता का खिताब अपने नाम किया।

फुटबॉल प्रतियोगिता में टीमों का शानदार प्रदर्शन

U-17 वर्ग में आवासीय बालिका फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र ने विजेता एवं खेलो इंडिया केंद्र ने उपविजेता स्थान प्राप्त किया। वहीं U-14 वर्ग में खेलो इंडिया केंद्र विजेता तथा आवासीय बालिका फ़ुटबॉल टीम उपविजेता रही।
इसके अतिरिक्त ताइक्वांडो एवं अन्य खेल प्रतियोगिताओं में भी खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी, डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर, फुटबॉल प्रशिक्षिका प्रेरणा मिश्रा सहित जिले के कई शारीरिक शिक्षक एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण एवं दूरदराज क्षेत्रों से आई बालिका खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए यह साबित किया कि अवसर मिलने पर वे किसी भी मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में सक्षम हैं।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से जिले में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा तथा नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा।

Related posts

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ,मोतिहारी द्वारा ऐतिहासिक धरोहर केसरिया बौद्ध स्तूप के समीप टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर एवं बौद्ध प्रतिमूर्तियों के निर्माण हेतु स्थलीय निरीक्षण किया गया ।

rktvnews

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दुबई में यूनिवर्सल पोस्टल कांग्रेस में ऐतिहासिक यूपीआई-यूपीयू एकीकरण का शुभारंभ किया।

rktvnews

भोजपुर:धैर्य, ईमानदारी और कड़ी मेहनत से जीवन को सफल बनाना संभव : प्रो. संजय कुमार

rktvnews

केएबीआईएल और सीएसआईआर-आईएमएमटी ने महत्वपूर्ण खनिजों के लिए तकनीकी और ज्ञान सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

rktvnews

राजस्थान:मुख्य सचिव की कानून व्यवस्था को लेकर वीसी ,प्रदेश में हर हाल में कायम रहे कानून व्यवस्था: मुख्य सचिव

rktvnews

सरकार घरेलू रक्षा उत्पादन को बढ़ाने की दिशा में और सुधार करने के लिए प्रतिबद्ध है: रक्षा सचिव

rktvnews

Leave a Comment