RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर बाबाधाम से निकलने वाले नीर, फूल-बेल पत्र के लिए बना ट्रीटमेंट प्लांट एक्टिव रूप से करेगा कार्य:उपायुक्त

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)13 अक्टूबर।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार बाबा बैद्यनाथ मंदिर में जलार्पण के पश्चात जो भी फूल, बेलपत्र इत्यादि निकलता है, उसे संग्रहित कर मानसरोवर स्थित बनाए गए ट्रीटमेंट प्लांट पर मशीन के माध्यम से उसका निष्पादन किया जा रहा है, जिसके पश्चात नगर निगम के प्रेशर डंपर द्वारा उस फूल एवं बेलपत्र को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्लांट पछियारी कोठिया में पहुंचाया जा रहा है। साथ ही जल्द ही कृषि विज्ञान केंद्र सुजानी के सहयोग से मंदिर के फूलों व बेलपत्र से ऑर्गेनिक खाद बनाने का कार्य शुरू किया जाएगा। इसके अतिरिक्त बाबा मंदिर से जलार्पण के पश्चात निकलने वाले जल को एक बार फिर से नीर ट्रीटमेंट प्लांट के माध्यम से उपयोग में लाया जाएगा, ताकि मंदिर के आसपास बेलपत्र, नीर और जल जमाव को सही तरीके से निष्पादित किया जा सके। साथ ही नीर ट्रीटमेंट प्लांट को लेकर जल्द ही टेंडर के माध्यम से कंपनी का चयन कर इसे शुरू करने का निर्देश उपायुक्त ने नगर निगम के अधिकारियों को दिया है।

Related posts

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की।

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रीय युवा सप्ताह पर जैन कालेज इकाई द्वारा मेहंदी -रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

rktvnews

बकरीद परंपरागत रूप से संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:जापानी फार्म स्तिथ विद्युत विभाग में विश्वकर्मा पूजनोत्सव का आयोजन।

rktvnews

महिलाओं को भा रहे “अशोक भाई साड़ी वाला”! साड़ियों के विशाल संग्रह है इनके आकर्षण का केंद्र।

rktvnews

बागपत:राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत किसानों की आमदनी हो रही दुगनी।

rktvnews

Leave a Comment