लोकप्रिय गायिका नेहा सिंह राठौड़ को उनके नये गीत पर नोटिस देकर कार्रवाई की चेतावनी दिये जाने की ऐपवा ने निंदा करते हुए इसे अभिव्यक्ति की आज़ादी पर हमला बताया।
आरा/भोजपुर(अनिल सिंह) लोकगायिका नेहा सिंह राठौर को योगी सरकार द्वारा नोटिस दिये जाने के खिलाफ ऐपवा ने आज यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का पुतला दहन धरहरा पुल पर किया।पुतला दहन के दौरान सभा को संबोधित करते ऐपवा ने मोदी-योगी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी,संस्कृतिकर्मियों पर हमला कराना बंद करो!महिलाओं पर दमन नहीं सहेंगे,लोकतंत्र पर हमला करना बंद करो आदि वक्तव्यों से सभा के माध्यम से लोगो को जागृत किया।पुतला दहन के दौरान ऐपवा नेताओं ने कहा कि ऐपवा नेहा सिंह राठौड़ के साथ एकजुटता जताते हुए यूपी सरकार से नोटिस को तत्काल वापस लेने और इस शर्मनाक कृत्य के लिए माफी मांगने की मांग की।
ऐपवा ने कहा नेहा सिंह अपने गीतों के जरिए बेरोजगारी,उत्पीड़न सहित जनता से संबंधित सवाल लगातार प्रमुखता से उठाती रही हैं!उन्होंने कानुपर देहात में गरीब परिवार के घर को बुलडोजर से गिरा देने और इस कार्रवाई के दौरान माँ-बेटी की जलने से हुई मौत की घटना पर ‘ यूपी में का बा ’गीत का दूसरा संस्करण जारी किया था!इस गीत में उन्होंने बुलडोजर कार्रवाई पर सवाल उठाया था।इस गीत पर कानपुर देहात पुलिस द्वारा उन्हें सीआरपीसी की धारा 160 के तहत नोटिस दिया गया है!नोटिस में नेहा सिंह राठौर को इस गीत के जरिए समाज में वैमनस्य और तनाव की स्थिति उत्पन्न करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी गई है!
ऐपवा नेताओं ने कहा कि यूपी सरकार की इस कार्रवाई को बोलने की आजादी पर हमला बताते हुए कहा कि यूपी सरकार कानुपर देहात की घटना पर जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई करने अतिक्रमण के नाम पर गरीबों और सांप्रदायिक राजनीति के तहत मुसलमानों के घरों को अवैधानिक तरीके से गिराने की घटना पर रोक लगाने के बजाय इस पर सवाल उठाने वालों का मुंह बंद कराने का प्रयास कर रही है!योगी सरकार जबसे सत्ता में आयी है तभी से पत्रकारों,लेखकों,साहित्यकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं का दमन कर रही है!पत्रकार सिदृदीक कप्पन को झूठे मामले में फंसा कर दो वर्ष से अधिक समय तक जेल में रखा गया और जमानत मिलने के बावजूद उनकी रिहाई में बाधा खड़ी की गई!बोर्ड परीक्षा में पेपर लीक की खबर प्रकाशित करने पर बलिया के तीन पत्रकारों को गिरफ्तार किया गया!वरिष्ठ पत्रकार सिद्धार्थ वरदराजन, सुप्रिया शर्मा पर केस दर्ज किया गया!मिड डे मील में बच्चों को रोटी-नमक दिए जाने की खबर करने वाले पत्रकार पवन जायसवाल पर एफआईआर दर्ज की गई!ऐसे अनगिनत घटनाएं हैं जो लोकतंत्र की अभिव्यक्ति की आजादी को खत्म करने की ओर सरकार के कदम को दर्शाती है। गायिका नेहा सिंह राठौड़ को नोटिस जारी करना योगी सरकार की दमनकारी परियोजना का ही हिस्सा है!
पुतला दहन कार्यक्रम में ऐपवा नगर सचिव शोभा मंडल,भाकपा-माले नगर सचिव दिलराज प्रीतम,राजेंद्र यादव कलावती देवी,कलावती देवी,रमीता देवी,पुष्पा दचांदमुन्नी देवी,शांति देवी, कनिका देवी,अशोका देवी,लालती देवी,राधिका देवी,पार्वती देवी,माधुरी देवी,आरती देवी, सरोजा देवी,सुनैना देवी,गुड़िया देवी,बबीता देवी,सुनील कुमार,मुन्ना अंसारी,धनंजय कुमार सिंह,सोनेलाल सिंह आदि कई लोग शामिल थे!

