RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

उज्जैन:पंचक्रोशी यात्रा 3 मई से 7 मई तक होगी आयोजित, कलेक्टर एसपी ने यात्रा के पड़ाव स्थलों का किया सघन भ्रमण।

यात्रा के पड़ाव स्थलों पर स्वच्छता, पेयजल, स्नान, चिकित्सा, छांव इत्यादि की उत्तम व्यवस्थाएं किए जाने के दिए निर्देश।

RKTV NEWS/उज्जैन(मध्यप्रदेश)16 अप्रैल ।हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जिले में पंचक्रोशी यात्रा का आयोजन 3 मई से 7 मई तक किया जाएगा। यात्रा के सफल और सुचारू संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां तेजी से जारी हैं। मंगलवार सुबह कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा समेत सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के दल द्वारा यात्रा के विभिन्न पड़ाव स्थलों का सघन भ्रमण किया गया।
कलेक्टर श्री सिंह ने यात्रा की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन कर प्रत्येक पड़ाव स्थल पर स्वच्छता , पेयजल, अस्थाई शौचालय, स्नान, पर्याप्त छांव, चिकित्सा आदि व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए।
कलेक्टर श्री सिंह ने एमपीईबी को यात्रा के प्रमुख मार्गों पर पड़ने वाले बिजली के खम्भों और झूलते तारों की मरम्मत किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि यात्रा के दौरान स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत रहें। पड़ाव स्थलों पर अस्थाई चिकित्सा केंद्र बनायें जाएं ,जहां उपचार के लिए बेड्स और आवश्यक दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता रहें।
इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मृणाल मीणा, अपर कलेक्टर अनुकूल जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुरु प्रसाद पाराशर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयंत सिंह राठौर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर व एसपी की उपस्थिति में सबसे पहले प्रशासनिक अधिकारियों का दल यात्रा के पड़ाव स्थल उंडासा पहुंचा। उन्होंने यहां कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को पेयजल एवं स्नान के लिए जलापूर्ति की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को भी पड़ाव स्थल पर आवश्यक समतलीकरण करने के लिए निर्देशित किया। इसके बाद कलेक्टर व एसपी ने पड़ाव स्थल श्री पिंगलेश्वर महादेव मंदिर में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों के अनुसार कार्यवाही समय पर किए जाने के निर्देश दिए।
इसके बाद अधिकारी नवग्रह शनी मंदिर त्रिवेणी पहुंचे। यहां कलेक्टर श्री सिंह ने नगर निगम के अमले को घाट की साफ सफाई और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल संसाधन विभाग को भी जलापूर्ति के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने कायावरोहनेश्वर महादेव मंदिर पड़ाव स्थल पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पंचक्रोशी यात्रा में सहयोग करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं से भी विस्तार से चर्चा कर आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी ली। उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा बताई गई बिजली, पुल आदि की समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया।
ग्राम पंचायत नलवा पड़ाव स्थल के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने सामाजिक कार्यकर्ताओं से चर्चा कर आगामी समय में शौचालय की व्यवस्था के स्थाई समाधान के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को प्रत्येक पड़ाव स्थल पर सुलभ कांप्लेक्स के लिए आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बिलकेश्वर महादेव मंदिर और श्री दुर्देश्वर महादेव मंदिर पड़ाव स्थल का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Related posts

भोजपुर:सीबीसी, पटना द्वारा जागरूकता अभियान के दूसरे दिन केंद्रिय योजनाओं पर आधारित क्विज और परिचर्चा का आयोजन।

rktvnews

उज्जैन:संभागायुक्त श्री गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर पर्यावरण जागरूकता का सन्देश दिया।

rktvnews

भोजपुर : एसडीओ ने जवइनिया राहत शिविर का निरीक्षण कर की बाढ़ पीड़ितों के लिए चल रही व्यवस्थाओं की समीक्षा।

rktvnews

नवादा डीएम ने खनन विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री ने आपदा परिचालन केंद्र से प्रदेशभर में अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा की।

rktvnews

सुपौल:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता हेतु जीविका के कर्मियों एवं कैडर के साथ बैठक।

rktvnews

Leave a Comment