
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)12 अक्टूबर।आज निर्वाची पदाधिकारी-194 आरा विधानसभा क्षेत्र-सह-भूमि सुधार उप समाहर्ता आरा सदर भोजपुर ने सभी सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी के साथ बैठक आयोजित कर उन्हें आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में सेक्टर अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं की समुचित जांच करने, मतदाता सुविधा केंद्रों की तैयारी, आवश्यक सामग्री की उपलब्धता तथा विधि-व्यवस्था की स्थिति पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही आदर्श आचार संहिता के पालन, मतदान केंद्रों की सुगम पहुंच, दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। भूमि सुधार उप समाहर्ता आरा सदर ने यह भी निर्देश दिया कि निर्वाचन से संबंधित सभी कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण करें और किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें।
