RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका परिसदन में आयोजित हुई झारखंड विधानसभा अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति की बैठक।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)10 अक्टूबर।दुमका परिसदन में झारखंड विधानसभा अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति की बैठक आयोजित हुई। सभापति सह महेशपुर के विधायक स्टीफन मरांडी की अध्यक्षता में समिति के सदस्य सुरेश कुमार बैठा एवं लुईस मरांडी की उपस्थिति में बैठक हुई।
बैठक में वन, नगर निगम, आपूर्ति, झारखण्ड बिद्युत वितरण निगम लिमिटेड, परिवहन, समाज कल्याण, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, उद्योग केन्द्र, उत्पाद, खनन, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, भूमि-संरक्षण, कृषि, उद्यान, पशुपालन, सहकारिता, कौशल विकास, खेल, पर्यटन, श्रम, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल 1 एवं 2, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल (यान्त्रिक), पथ प्रमण्डल, भवन प्रमण्डल, लघु सिंचाई, ग्रामीण विकास विशेष प्रमण्डल, नगर परिषद सहित अन्य विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई।
संबंधित विभागों के अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति, लाभुकों को होने वाले प्रत्यक्ष लाभ, एवं कार्यान्वयन से जुड़ी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। समिति ने योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने और पात्र लाभुकों तक योजनाओं का अधिकतम लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, वन प्रमंडल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

गोपालगंज: डीएम और एसपी ने आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के निमित्त बलथरी चेक पोस्ट का किया निरीक्षण।

rktvnews

राजस्थान:बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर राज्यपाल की शुभकामनाएं।

rktvnews

संपर्क से समर्थन तक कार्यक्रम के तहत अशोक शर्मा ने घूम घूम कर किया प्रचार।

rktvnews

जोधपुर में राजस्थान प्रीमियर लीग शुरू, युवाओं को खेलों से जुड़ने का आकर्षण जगाएगी आरपीएल – राज्यपाल, खेल विकास और खिलाड़ियों के उत्थान में सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री

rktvnews

दरभंगा:नाम निर्देशन वापसी के उपरांत डीएम ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस।

rktvnews

राज्यस्तरीय विद्यालय कराटे (बालक) प्रतियोगिता हेतु दरभंगा टीम रवाना।

rktvnews

Leave a Comment