RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:माटी कला शिल्पकारों को उपायुक्त ने प्रदान किया विद्युत संचालित चाक।

स्थानीय शिल्पकारों को मिलेगा स्वरोजगार, बढ़ेगी आमदनी।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड)10 अक्टूबर।झारखंड माटी कला बोर्ड के तत्वावधान में गढ़वा जिला अंतर्गत माटी कला शिल्पकारों (कुम्हारों) को 90% अनुदान पर विद्युत संचालित चाक उपलब्ध कराने की योजना के तहत 10 अक्टूबर 2025 को उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश यादव द्वारा ग्राम तेनार की कांति देवी एवं राकेश कुमार प्रजापति को विद्युत संचालित चाक प्रदान किया गया। वहीं शेष लाभुकों को प्रखंड कार्यालय गढ़वा से चाक का वितरण किया गया।
इस योजना के अंतर्गत झारखंड माटी कला बोर्ड द्वारा गढ़वा जिले के लिए कुल 35 विद्युत चाक का आवंटन किया गया था। चयनित लाभुकों को केवल 10% अंशदान (₹2350) जमा कर यह चाक उपलब्ध कराया गया। सभी प्रखंडों से प्राप्त आवेदनों के आधार पर लाभुकों का चयन नियमानुसार किया गया।
उपायुक्त श्री यादव ने इस अवसर पर कहा कि दीपावली एवं छठ पर्व के समय मिट्टी के दीपक एवं अन्य बर्तनों की मांग अधिक होती है। विद्युत संचालित चाक से कम समय में अधिक उत्पादन कर शिल्पकार अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं और आत्मनिर्भर बन सकते हैं। उन्होंने लाभुकों से चाक का सही उपयोग कर परिश्रमपूर्वक अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला उद्योग केंद्र गढ़वा के महाप्रबंधक रघुवर सिंह, EoDB मैनेजर दीपक कुमार तथा प्रखंड उद्यमी समन्वयक आशीष कुमार सिंह उपस्थित थे।

Related posts

लखीसराय: राज्य सरकार की योजनाओं ने जगाई है महिला सशक्तिकरण की अलख : परिवहन मंत्री

rktvnews

राजस्थान:पीएम श्री विद्यालयों के विद्यार्थी एवं शिक्षक नई दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह में होंगे विशिष्ट अतिथि।

rktvnews

शिक्षा और यूनिवर्सिटीज पर दोतरफा हमले : स्कूल-कॉलेज पहुंचा बतरा का ख़तरा

rktvnews

मोतिहारी:पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से चमकी बुखार से बचाव को जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

54 वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में खलनायकों की भूमिका पर भारतीय सिनेमा के प्रतिष्ठित खलनायक रंजीत, गुलशन ग्रोवर, रज़ा मुराद और किरण कुमार ने “द विलेन्स – लीविंग अ लास्टिंग इम्प्रेशन” शीर्षक विषय पर विचार-विमर्श किया।

rktvnews

22 अगस्त 23 को नवादा जिले में रोजगार सह मार्गदर्शन मेला होगा आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment