RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: पंचायती राज विभाग-सह-जिला प्रभारी मंत्री, केदार प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में बाढ़ अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)02 सितंबर।आज पंचायती राज विभाग-सह-प्रभारी मंत्री, भोजपुर केदार प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में वर्तमान बाढ़ स्थिति एवं राहत कार्यों की समग्र समीक्षा हेतु बाढ़ अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाढ़ राहत के संबंध में जिला प्रशासन द्वारा संचालित गतिविधियों का अवलोकन किया गया।समीक्षा के दौरान समुदायिक रसोई संचालन, चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता, पशु चारा वितरण एवं पशु उपचार, नावों की व्यवस्था तथा पॉलीथीन शीट वितरण आदि कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। जिला प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्यों की सराहना मंत्री द्वारा की गई। मंत्री ने कहा कि चूँकि भोजपुर ज़िला गंगा एवं सोन नदी के किनारे अवस्थित है, अतः बाढ़ प्रबंधन हेतु स्थायी एवं दीर्घकालिक समाधान पर विशेष बल देने की आवश्यकता है। इस संबंध में आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने हेतु निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर सांसद सुदामा प्रसाद,बिहार विधान परिषद सदस्य राधा चरण शाह,विधानसभा सदस्य अमरेंद्र प्रताप सिंह (आरा), राघवेंद्र प्रताप सिंह(बड़हरा), शिव प्रकाश रंजन, राहुल तिवारी, महापौर इंदु देवी (आरा नगर निगम), जिला परिषद अध्यक्षआशा देवी, जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह एवं दुर्गा राज,भोजपुर के जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया, पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज,उप विकास आयुक्त सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

देहरादून: राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन में आयोजित राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष कार्यक्रम में की शिरकत।

rktvnews

महावीर जयंती पर प्रधानमंत्री ने भगवान महावीर को श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और रसायन एवं उर्वरक मंत्री, जे.पी. नड्डा ने बिहार और झारखंड मेडिकल फोरम द्वारा आयोजित “मेडिसिन अपडेट बीजेएमएफकॉन 2024” का किया उद्घाटन।

rktvnews

नितिन गडकरी ने कहा कि हम बीओटी मॉडल को पुनर्जीवित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिससे इसे निवेश के अनुकूल और निजी भागीदारी के लिए आकर्षक बनाया जा सके।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:बड़हरा विधायक ने छठ घाटो का निरीक्षण करते हुए महापर्व छठ पूजा मे जनता से मुलाकात की।

rktvnews

राष्ट्रपति ने वर्ष 1971 के युद्ध में भारत की विजय की याद में विजय दिवस पर वीर शहीद नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश का नेतृत्व किया ।

rktvnews

Leave a Comment