RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में जनता दरबार का किया गया आयोजन।

जनता दरबार के माध्यम से उपायुक्त ने किया ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का समाधान।

जनता की समस्याओं का समाधान को लेकर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

समस्याओं के समाधान को लेकर आमजनों को कार्यालय के चक्कर लगाना न पड़े।

बिजली बिल से संबंधित समस्याओं का ससमय करे निराकरण:उपायुक्त

RKTV NEWS/ देवघर (झारखंड)03 फरवरी।जिलावासियों के समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। साथ ही मौके पर जिलास्तर के सभी अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे, ताकि ऑन द स्पॉट समस्याओं का समाधान संबंधित विभाग द्वारा किया जा सके। इसके अतिरिक्त जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने जनता दरबार में भू-अर्जन व मुआवजा भुगतान से संबंधित, अनुकम्पा, बिजली बिल माफी, झारखण्ड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना, फसल बीमा योजना, भू-राजस्व, पेंशन, आवास से जुड़े मामलों को उपायुक्त के समक्ष रखा। साथ ही उपायुक्त द्वारा वहां उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएँ सुनी गयी एवं आश्वस्त किया गया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जाँच कराते हुए जल्द से जल्द सभी का समाधान किया जाएगा। वहीं जनता दरबार के दौरान झारखण्ड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना, पेंशन एवं राजस्व से संबंधित मामलों को ऑन स्पॉट निराकरण संबंधित विभाग द्वारा किया गया।
इसके अतिरिक्त उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने बिजली बिल में आने वाले त्रुटि से जुड़ी समस्याओं को संज्ञान में लेते हुए संबंधित कार्यपालक अभियंता को ससमय समस्या का निराकरण करने का निर्देश दिया। आगे देवीपुर अंचल में जमीन पर्चा से जुड़े समस्या को संज्ञान में लेते हुए अंचलाधिकारी देवीपुर को त्वरित निराकरण करने का निर्देश दिया। साथ ही अपर समाहर्ता के माध्यम से जिले के सभी अंचलाधिकारी को निर्देश दिया कि राजस्व व भूमि संबंधित मामलों का ससमय निराकरण करना सुनिश्चित कराए। आगे जनता दरबार के दौरान विभिन्न आवेदन शिकायत के रूप में आये, जो कि जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित थे। ऐसे में जनता दरबार में सभी शिकायतकर्ता की समस्याएँ को सुनने के पश्चात उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया गया कि सभी आवेदनों का भौतिक जांच करते हुए, उसका समाधान जल्द से जल्द करें। इसके अलावे उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के अंदर अपना प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करें, ताकि शिकायतों के निष्पादन की निगरानी की जा सके।
इस दौरान उपरोक्त के अलावे सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, संबंधित विभाग के अधिकारी, डीएमएफटी की टीम व कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

उत्तराखंड: राज्यपाल से केन्द्रीय सैनिक कल्याण बोर्ड के सचिव ने की भेंट।

rktvnews

पटना:लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती आयोजित।

rktvnews

दरभंगा:महिलाओं ने साझा की अपनी उम्मीदें।

rktvnews

भोजपुर: भोजपुर वासियों का प्यार और सम्मान सदा रहेगा याद: डीएम राज कुमार

rktvnews

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने एम्स ऋषिकेश के पांचवें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता की।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक परिवर्तन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

rktvnews

Leave a Comment