RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: स्वीप कोषांग द्वारा सहजानंद ब्रह्मर्षि महाविद्यालय में “युवा संवाद”कार्यक्रम का आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)09 अक्टूबर।जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार युवा मतदाताओं के सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वीप कोषांग, भोजपुर द्वारा आज सहजानंद ब्रह्मर्षि महाविद्यालय, आरा में जागरूकता अभियान के तहत “युवा संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जिला परियोजना पदाधिकारी अमित कुमार सिंह, राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम पदाधिकारी मनीषा कुमारी, अभिनव कुमार एवं महाविद्यालय के अन्य शिक्षकगण उपस्थित थे।
इस अवसर पर जिला परियोजना पदाधिकारी अमित कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि “जागरूक युवा ही मजबूत लोकतंत्र की नींव हैं।” उन्होंने आगे कहा कि प्रत्येक जागरूक युवा मतदाता को न केवल स्वयं मतदान करना चाहिए, बल्कि अपने आस-पास के मतदाताओं—जैसे वृद्धजन, दिव्यांगजन या वे लोग जो किसी कारणवश मतदान केंद्र तक नहीं पहुँच पाते—की सहायता भी करनी चाहिए, ताकि वे भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे मतदान के दिन लोगों को मतदान हेतु प्रेरित करें तथा चुनाव और निर्वाचन आयोग से संबंधित सही जानकारियाँ आम जन तक पहुँचाएँ। अंत में उन्होंने सभी युवा मतदाताओं से आग्रह किया कि वे आगामी विधानसभा चुनाव 2025 में “आदर्श मतदाता” के रूप में भाग लेकर लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएँ।

Related posts

उत्तराखंड:मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी. वी. आर. सी. पुरुषोत्तम ने आज हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज बालावाला स्थित पोलिंग बूथ का स्थलीय निरीक्षण किया।

rktvnews

भोजपुर:बसपा प्रत्याशी मृत्युंजय भारद्वाज ने किया जनसंपर्क।

rktvnews

हनुमानगढ़:जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिलाई नैतिक मतदान की शपथ।

rktvnews

भारतीय राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करके सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए आईआईआईटी दिल्ली के साथ समझौता-ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्र अमित शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया।

rktvnews

बैंकिंग विनियमन संशोधन अधिनियम 2020 ने सहकारी बैंकों पर आरबीआई की निगरानी को बढ़ाया है।

rktvnews

Leave a Comment