RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: जिलाधिकारी ने टूल एवं स्टडी कीट का किया वितरण।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)05 दिसंबर। श्रम संसाधन विभाग अंतर्गत जिला नियोजनालय बक्सर के द्वारा राज्य के बेरोजगार युवाओं को नियोजन सहायता उपलब्ध कराने के क्रम में टूल किट एवं स्टडी किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन आज 05 दिसम्बर को जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की उपस्थिति में संयुक्त श्रम भवन, आई0टी0आई0 परिसर, चरित्रवन बक्सर के प्रागंण में किया गया।
नियोजन सेवा का विस्तार कार्यक्रम के तहत नियोजनालय में निबंधित मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण संस्थान से प्रशिक्षित कुल 10 अभ्यर्थियों को स्वरोजगार हेतु संबंधित ट्रेड का टूल किट निःशुल्क उपलब्ध कराया गया। साथ ही नियोजन सह मार्गदर्शन कार्यक्रम के तहत प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले न्यूनतम पारिवारिक वार्षिक आय 1,80,000.00 (एक लाख अस्सी हजार) रूपये से कम तथा नियोजनालय में निबंधित कुल 10 अभ्यर्थियों को संबंधित परीक्षा की पुस्तकें, स्टडी किट के रूप में निःशुल्क उपलब्ध कराया गया। टूल किट एवं स्टडी किट हेतु आवेदन पूर्व में प्राप्त किये गये थे। जिनका त्रि-सदस्यीय चयन समिति द्वारा चयन किया गया था।
टूल किट एवं स्टडी किट योजना आर्थिक रूप से कमजोर बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार से जुडकर बेहतर आजीविका प्राप्त करने में उपयोगी साबित होती है। प्रतियोगिता परीक्षा संबंधी पुस्तकों के अभाव में आर्थिक रूप से कमजोर अभ्यर्थी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी सही ढंग से नहीं कर पाते है। स्टडी किट पुस्तक के अभाव को दूर कर उन्हें प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में मदद करेगा तथा वे सरकारी नौकरी प्राप्त कर सकेंगे। इसी प्रकार तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थी टूल किट का उपयोग स्वरोजगार के रूप में करते हुए आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकेंगे।
बताया गया की 07 दिसम्बर 2024 को नियोजन मेला का आयोजन किया जायेगा। जिसमें शेष बचे आवेदकों को टूल किट एवं स्टडी किट दिया जायेगा।

Related posts

सारण:सड़क सुरक्षा एवं हिट एंड रन से संबंधित मामलों की समीक्षात्मक बैठक में जिला पदाधिकारी ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश।

rktvnews

भारत के युवा वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं : लोक सभा अध्यक्ष

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ के दूसरे दिन 15 पंचायत और 1 नगर निकाय में आयोजित किया गया शिविर।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की समीक्षात्मक बैठक की।हरित क्षेत्र 15 से 17 फीसदी करने पर दिया जोर।

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसानों से उनकी उपज खरीदी जा रही है न्यूनतम समर्थन मूल्य पर।

rktvnews

महाकुम्भ दे रहा एकता का संदेश, नागालैंड का चांगलो, लेह का शोंडोल समेत 12 राज्यों के पवेलियन बने प्रतीक।

rktvnews

Leave a Comment