RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन का शुभारंभ ।

बक्सर/बिहार 14 अगस्त।आज दिनांक 14 अगस्त 2023 को जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर मनीष कुमार के द्वारा मिशन शक्ति के सामर्थ्य उप योजना के अंतर्गत जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन का शुभारंभ किया गया।
इसके अंतर्गत महिलाओं के सशक्तिकरण एवं उनके विकास के लिए विभिन्न संस्थागत और योजना में मार्गदर्शन का कार्य किया जाएगा। जिसमें महिलाओं एवं किशोरियों के स्वास्थ्य सेवा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं व्यवसायिक परामर्श, प्रशिक्षण उद्यमिता विकास आदि सम्मलित होंगे।
जिला पदाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं के समग्र विकास के लिए हब एक अच्छा प्लेटफार्म हैं। जहां सभी विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर महिलाओ के लिए विभिन्न क्षेत्रों के विकास में प्रगति लाई जा सकती है। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस बक्सर को साप्ताहिक रूप से समीक्षा करने साथ ही विभिन्न विभागों के द्वारा संचालित, महिलाओं के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रचार प्रसार करने को कहा गया।
पुलिस अधीक्षक ने महिलाओं के कानूनी अधिकार एवं पुलिस की भूमिका के बारे में बताया।
कार्यक्रम में जिला योजना पदाधिकारी बक्सर, सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई बक्सर, जिला मिशन समन्वयक, मिशन शक्ति, संबंधित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:एनडीए प्रत्याशी आर के सिंह के प्रचार गाड़ी पर हमला,भाजपा मीडिया प्रभारी ने राजद और माले पर लगाया आरोप।

rktvnews

दरभंगा:स्वतंत्रता दिवस के अवसर भव्य एवं आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: डीडीसी ने किया जिला स्तरीय कृषि यांत्रिकीकरण मेला का शुभारंभ।

rktvnews

राजनांदगांव : डोंगरगांव में मानव श्रृंखला से 7 नवम्बर वोट लिख कर मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए किया प्रेरित।

rktvnews

बक्सर डीएम अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्श समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:मृदंगवादक बाबू ललन जी की जयंती पर माल्यार्पण सह विचार गोष्ठी संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment