RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:कफ सिरप के सेवन से बच्चों के प्रभावित होने की खबरों के बाद जिला प्रशासन अलर्ट : उपायुक्त

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)07 अक्टूबर। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव के द्वारा जानकारी दी गई कि कफ सिरप के सेवन से बच्चों के प्रभावित होने की खबरों के बाद जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। इस संबंध में सिविल सर्जन/औषधि निरीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं, ताकि जिले में किसी भी बच्चे के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। जारी निर्देश के अनुसार बिना डॉक्टर की पर्ची के किसी भी मेडिकल स्टोर में कफ सिरप की बिक्री नहीं की जाएगी। सिविल सर्जन के माध्यम से सभी चिकित्सकों को यह भी निर्देशित किया गया है कि वे केवल उन्हीं आयु वर्ग के बच्चों को कफ सिरप दें जिनमें किसी प्रकार के दुष्प्रभाव की संभावना न हो। जिला प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वाले मेडिकल स्टोर या चिकित्सक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही कफ सिरप की गुणवत्ता और सुरक्षा की जांच हेतु सिविल सर्जन के माध्यम से बाजार में उपलब्ध विभिन्न ब्रांडों के सैंपल की जांच कराई जाएगी।
जिला प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे डॉक्टर की सलाह के बिना बच्चों को कोई भी कफ सिरप न दें।

Related posts

बागपत:स्टेट एजुकेशन एचीवमेंट सर्वे 2023 के संबंध में जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक।

rktvnews

हरखेन कुमार जैन ज्ञानस्थली का प्रथम वार्षिक परीक्षा फल प्रकाशित!19 छात्र-छात्राएं टॉप टेन में:प्राचार्य डा आदित्य तिवारी

rktvnews

जिलाधिकारी ने कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की।

rktvnews

पिथौरागढ़:जिलाधिकारी रीना जोशी सरस्वती देव सिंह राजकीय इण्टर कॉलेज में छात्रवृति वितरण समारोह में हुई शामिल।

rktvnews

उत्तराखंड: देहरादून: मुख्यमंत्री ने राज्य सिविल / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा -2021 के अन्तर्गत चयनित 19 विभागों के 289 अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

rktvnews

विधि एवं न्याय मंत्रालय के विधायी विभाग ने स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 के अवसर पर 1 अक्टूबर, 2025 को स्वच्छता ही सेवा अभियान का आयोजन किया।

rktvnews

Leave a Comment