RK TV News
खबरें
Breaking Newsकार्रवाई

ग्वालियर:निजी विद्यालयों द्वारा किताबें, स्टेशनरी,यूनिफॉर्म इत्यादि की खरीदारी के बाध्य करने की शिकायतों पर जिला प्रशासन सख्त।

जिला प्रशासन के दलों ने किया शहर में विभिन्न पुस्तक, स्टेशनरी व यूनीफॉर्म दुकानों का निरीक्षण।

RKTV NEWS/ग्वालियर (मध्यप्रदेश) 04 अप्रैल।चिन्हित दुकानों से प्राइवेट स्कूलों के बच्चों व उनके अभिभावकों को किताबें, स्टेशनरी व यूनीफॉर्म इत्यादि खरीदने के लिए बाध्य करने संबंधी शिकायतों की जाँच के लिये गठित दलों द्वारा गुरूवार को ग्वालियर शहर सहित सम्पूर्ण जिले में पुस्तकों व स्टेशनरी दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के लिए निर्धारित बिंदुओं के आधार पर संबंधित एसडीएम के नेतृत्व में जाँच दलों द्वारा विस्तृत जाँच की गई। इन दलों द्वारा जिला स्तरीय समिति को जाँच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जायेगा। जिला स्तरीय समिति द्वारा सभी प्रतिवेदनों का परीक्षण किया जायेगा। इस आधार पर दोषी पाई गईं दुकानों व निजी स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।
गुरूवार को एसडीएम मुरार अशोक चौहान के नेतृत्व में गई टीम ने दर्पण कॉलोनी स्थित आदर्श स्टेशनरी व मुरार में सेंटपॉल स्कूल के समीप स्थित बापू बुक सेंटर का औचक निरीक्षण किया। इसी तरह एसडीएम ग्वालियर सिटी श्री अतुल सिंह के नेतृत्व में गई टीम ने शब्द प्रताप आश्रम के समीप स्थित चतुर्वेदी बुक सेंटर, विनय नगर में श्री सांई बुक सेंटर व हजीरा क्षेत्र में राजपूत बुक सेंटर सहित स्टेशनरी की अन्य दुकानों का निरीक्षण किया। एसडीएम लश्कर नरेन्द्र बाबू यादव की अगुआई में गई टीम ने सेकरेट पब्लिकेशन लोहिया बाजार का निरीक्षण किया। इसी तरह अन्य एसडीएम के नेतृत्व में गई टीमों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र की स्टेशनी व पुस्तकों की दुकानों का निर्धारित बिंदुओं के आधार पर बारीकी से निरीक्षण किया।
ज्ञात हो कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर पाठ्यपुस्तकों व निजी स्कूलों की जाँच के लिये संबंधित एसडीएम के नेतृत्व में जिले में 8 टीमें गठित की गई हैं। बुक, स्टेशनरी व यूनीफॉर्म बेचने वाली दुकानों की जाँच के लिये 7 बिन्दु निर्धारित किए हैं। इसी तरह निजी विद्यालयों की जाँच के लिये 6 बिंदु निर्धारित किए गए हैं। जाँच में खासतौर पर यह देखा जा रहा है कि निजी स्कूलों द्वारा बच्चों व उनके अभिभावकों को निर्धारित पाठ्यक्रम के अलावा अधिक कीमत की पुस्तकें खरीदने तथा किसी दुकान विशेष से पुस्तकें, यूनीफॉर्म व स्टेशनरी सहित अन्य पाठ्य सामग्री खरीदने के लिये बाध्य तो नहीं किया जा रहा है।

Related posts

रायपुर : लुत्ती बांध के टूटने पर जताई गहरी नाराज़गी, इस तरह की गलती नहीं की जाएगी बर्दाश्त : मुख्यमंत्री साय

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने किया आधुनिक तकनीक पर आधारित “ई-रूपी” प्रणाली का शुभारंभ।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ऑफिसर्स क्लब ओएनजीसी, देहरादून में बूढ़ी दीपावली (इगास) के अवसर पर हिमगिरि ओहो उमंगोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए।

rktvnews

चतरा:अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई।

rktvnews

दिवाली पर गर्भवती महिलाओं को किन बातों का रखना चाहिए विशेष ध्यान : डॉ चंचल शर्मा

rktvnews

शिक्षा, शोध, उत्पाद और सेवा के माध्यम से वैश्विक स्तर पर तैयार किया जा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा तंत्र का ताना बाना : केंद्रीय आयुष मंत्री

rktvnews

Leave a Comment