RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह के निधन पर किया दु:ख व्यक्त।

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)27 दिसंबर।मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि आरबीआई के गवर्नर , केंद्रीय वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री जैसे दायित्व उन्होंने कुशलता से निभाए। उन्होंने समयानुसार निर्धारित नीतियों से आर्थिक समृद्धि के प्रयासों में सहभागिता की। उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्वर्गीय डॉ. मनमोहन सिंह के शोकाकुल परिवारजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।

Related posts

भोपाल:जी.एस.टी. एक राष्ट्र-संकल्प-उत्तरदायित्व का जीवंत प्रतीक : राज्यपाल

rktvnews

ओलंपियाड प्रशिक्षण जनजाति विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा के लिए बनाएगा सक्षम: आबिदी

rktvnews

उपविकास आयुक्त ने की डीएससी की बैठक।

rktvnews

भोजपुर : शोक संतप्त परिवार से मिले भाजपा नेता भुअर ओझा।

rktvnews

…..कफन के नीचे का सच।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त की निगरानी में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान समयबद्ध तरीके से जारी।

rktvnews

Leave a Comment