RK TV News
खबरें
Breaking News

रामगढ़:झारखंड विधानसभा की याचिका समिति ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ कि बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

RKTV NEWS/रामगढ़(झारखंड)07 अक्टूबर।झारखंड विधानसभा की याचिका समिति ने सोमवार को रामगढ़ जिले का दौरा किया। इस दौरान समिति के सदस्य निर्मल महतो, ममता देवी एवं नागेंद्र महतो ने परिसदन सभागार में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक कर संबंधित मामलों पर पदाधिकारियों द्वारा की गयी कार्रवाई की जानकारी ली और याचिका से संबंधित सभी मामलों का यथाशीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया।
परिसदन रामगढ़ में हुई बैठक में झारखंड विधानसभा रांची द्वारा प्राप्त याचिका से राजस्व पथ एन.एच, वन विभाग समेत कई विभागों की याचिका से संबंधित समीक्षा कर मामले के निस्तारण करने को लेकर सदस्यों ने पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। बैठक के दौरान ग्रामीण कार्य विभाग, नगर परिषद, वाणिज्य कर, भवन निर्माण, विद्युत आपूर्ति, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, शिक्षा विभाग, कल्याण विभाग, भूमि संरक्षण, ग्रामीण विकास विभाग, पंचायती राज, खनन, राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, भूअर्जन, पर्यटन खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, आपूर्ति विभाग, कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों, योजनाओं की प्रगति सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा की गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। मौके पर मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त आशिष अग्रवाल, अपर समाहर्ता गीतांजली कुमारी, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा रविंद्र कुमार गुप्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी रंजीता टोप्पो, जिला पंचायती राज पदाधिकारी निशा कुमारी सिंह, जिला कल्याण पदाधिकारी सिद्धार्थ शंकर चौधरी, जिला खनन पदाधिकारी निशांत अभिषेक, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती कुमारी नीलम समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी व अन्य मौजूद रहे‌।

Related posts

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

भोजपुर:भाकपा माले राज्य सचिव ने ली संदेश विधानसभा स्तरीय चुनाव संचालन समिति की बैठक।

rktvnews

आखिर क्यों चुप्पी साध गई पक्षियों की चहचाहट?

rktvnews

पुष्पा 2: द रूल’ का प्रीमियर 6 जुलाई को एंड पिक्चर्स पर।

rktvnews

पटना:राजा जी की भाषा नज़ाकत भरी थी, दीवाने थे पाठक : डॉ सुलभ

rktvnews

जंगलराज के दौर में बिहार को झोंकने वालों की खैर नहीं :विधायक चेतन आनंद

rktvnews

Leave a Comment