RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:रमना महावीर मंदिर ट्रस्ट से बिटिया की शादी व परीक्षार्थी रात्रि विश्राम हेतु सहयोग जारी : महंत सुमन बाबा

आरा/भोजपुर 05 अक्टूबर।मां आरण्य देवी के आंचल में बसा यह प्राचीन कस्वा आरा का अपना महत्वपूर्ण स्थान है। पांडवों की शरणस्थली, राजा मोरध्वज की दानशीलता प्राचीन ग्रंथों में वर्णित है। धार्मिक आयोजनों और परोपकारिता में प्राचीन काल से लेकर आज तक दानदाताओं की कमी नहीं है।इसी सिलसिले में रमना मैदान हनुमान मंदिर के महंत सुमन बाबा और मोहित जी से मंदिर समिति से चल रहे जनकल्याणकारी कार्यो की चर्चा पत्रकार डा दिनेश प्रसाद सिन्हा से बातचीत के दौरान हुई।
महंत सुमन बाबा ने बताया की महावीर मंदिर रमना आरा के द्वारा सामाजिक हित में अनोखी पहल की जा रही है । “बिटिया की शादी “ कार्यक्रम के तहत वैसे जरूरतमंद परिवार जो आर्थिक अभाव में अपनी बेटी की शादी करने में सक्षम नहीं होते है या पूरे रस्म से नहीं कर पाते उनके लिये महावीर मंदिर में शादी करने की पूरी व्यवस्था के साथ लड़की की बिदाई संबंधित सभी सामग्री ,शादी करने के लिये स्थान,एवं बारातियों के लिये भोजन की व्यवस्था की जाती है ।इसके लिये जरूरतमंद परिवार को महावीर मंदिर ट्रस्ट से संपर्क करना होता है और ट्रस्ट आवश्यक जाँच करके बिटिया की शादी का जिम्मा लेता है ।इसी के साथ ही साथ महावीर मंदिर रमना आरा के तत्वावधान में “महावीर जी का आश्रय “ कार्यक्रम में शहर के बाहर से आये परीक्षार्थियों जिन्हें रात्रि विश्राम के लिये कोई स्थान नहीं मिल पाया हो उनके लिये रात्रि विश्राम की व्यवस्था की जाती है ।महंत सुमन बाबा ने बताया कि किसी भी परीक्षा के पहले वाले रात में सड़क पर घूमकर वैसे परीक्षार्थियों को ढूंढा जाता है जो शहर के बाहर से आये हो और उन्हें रात्रि विश्राम के लिए जगह नहीं मिला हो वैसे परीक्षार्थी को मंदिर में स्थित संत निवास में रहने की व्यवस्था की जाती है ।परीक्षार्थियों को सुबह महावीर जी का प्रसाद देकर परीक्षा स्थल के लिये प्रस्थान किया जाता है ।इन दोनों कार्यक्रम का संचालन कर रहे महावीर मंदिर ट्रस्ट के सह सचिव सह आरा रोटी बैंक के सदस्य कुमार मोहित ने कहा की शहर के बाहर से आये हुये परीक्षार्थियों के लिये समाज हित में यह सेवा अनवरत जारी रहेगी।सभी से आग्रह किया कि इस सेवा को जन जन तक पहुँचाये ताकि आगे ज़्यादा से ज़्यादा जरूरतमंदों की मदद की जा सके ।महावीर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सत्येंद्र नारायण सिंह,सचिव सुनील सिंह ,उपाध्यक्ष देवराज ओझा,उपाध्यक्ष गुड्डू सिंह बाबूआन कोषाध्यक्ष संजय राय के कुशल नेतृत्व से इन दोनों मुहिमों को बल प्रदान हो रहा है और सभी ने इन दोनों मुहिम से लोगो को जुड़ने की अपील भी कर रहे है ।इन कार्यो में आरा रोटी बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्य भी सभी प्रकार से सहयोगी के रूप में सेवा प्रदान कर रहे है।

Related posts

राँची:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिलों के उपायुक्तों के साथ की वर्चुअल बैठक!विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण को लेकर दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

नारायण को याद करते ही दया की बरसात कर देते ‌‌दयानिधि :आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

आर एल मेमोरियल हॉस्पिटल का ऐप लॉन्च!मरीजों को घर बैठे मिलेंगी सारी जानकारी:डा विजय गुप्ता

rktvnews

अमर शहीद कवि कैलाश की आदम कद प्रतिमा का हुआ लोकार्पण!शहीद कभी मरते नहीं;डीआईजी नवीन चंद्र झा

rktvnews

उज्जैन:अवैध मदिरा संग्रहण के विरुद्ध आबकारी विभाग उज्जैन की एक और बड़ी कार्यवाही।

rktvnews

देवघर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने वेयर हाउस का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment