RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:पशुपालन प्रशिक्षण का हुआ समापन, कृषि व मुर्गी पालन के नए बैच जल्द : प्रेम कुमार

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 अक्टूबर। शनिवार को पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), भोजपुर द्वारा आयोजित 31 दिवसीय पशुपालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। इस कार्यक्रम में कुल 34 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया।संस्थान के संकाय सदस्य देव कुमार ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम एक माह तक चला, जिसमें प्रतिभागियों को पशुपालन के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान अतिथि संकाय रवि शंकर सिंह ने गाय पालन, उनके रख-रखाव, सामान्य रोग और देखभाल संबंधी विषयों पर विस्तृत जानकारी साझा की।
संस्थान के संकाय प्रेम कुमार ने बताया कि 04 अक्टूबर से 13 दिवसीय कृषि उद्यमिता तथा 07 अक्टूबर से 31 दिवसीय मुर्गी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी।कार्यक्रम के समापन अवसर पर देव कुमार, प्रेम कुमार, रवि शंकर सिंह, कार्यालय सहायक आशीष प्रसाद एवं अन्य कार्यालय सदस्य उपस्थित थे।
संस्थान का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार के योग्य बनाकर आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करना है।

Related posts

सारण:विशिष्ट शिक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह के राजनीतिक कार्यकलाप में शामिल होने पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर उनके विरुद्ध दर्ज की गई प्राथमिकी।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा विधानसभा पूर्व प्रत्यासी रघुपति यादव को दुर्गा पूजा समिति ने किया सम्मानित।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त रमेश घोलप ने देर शाम अधिकारियों के साथ ऑनलाइन माध्यम से योजनाओं का किया समीक्षा।

rktvnews

जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह!राज्य मंत्री ने किया जिला और ब्लॉक स्तर पर शिक्षकों को सम्मानित।

rktvnews

भारत@79: अटूट शक्ति की ओर।

rktvnews

भागलपुर: डीएम की अध्यक्षता में जिला एवं राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु की गई बैठक।

rktvnews

Leave a Comment