RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर:शरद पूर्णिमा पर महर्षि सद्गुरु सदाफल देव आश्रम सेमरांव में पधारेंगे: महामंत्री

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 अक्टूबर। शनिवार को महर्षि सद्गुरु सदाफल देव विहंगम योग संस्थान भोजपुर जिला सत्संग भवन महाराजा हाता में सत्संग आयोजित किया गया। मंच संचालन श्रीकृष्णा प्रसाद ने किया।अनुमंडल संयोजिका रीना गुप्ता ने कहा — कर्म का फल सभी मनुष्य को भोगना ही पड़ता है । काल तो हम सबों के शिर पर मंडरा रहा है। इस वजह से हमें अपने कर्म को सत्पथ पर चलते हुए अच्छे कर्मों को करना चाहिए। मंत्री उमेश कुमार ने कहा — हम सभी को सेवा, सत्संग एवं साधना की कड़ी से अपने आप को जोड़े रखना चाहिए जिससे मनुष्य अपने जीवन के कर्म बेड़ियों को काट सके।जिला सचिव विजय पाण्डेय ने कहा — बिहार राज्य संरक्षक रामचंद्र तिवारी, बिहार राज्य समन्वयक सह दक्षिण बिहार महामंत्री भूपेन्द्र राय पटना पश्चिमी मंत्री उमेश कुमार शरद पूर्णिमा के अवसर पर महर्षि सद्गुरु सदाफल देव आश्रम सेमरांव में पधार रहे हैं। अतः इस अवसर पर आप सभी अधिकारियों, उपदेष्टा, प्रचारको, अक्षय कोष संग्रह कर्ता की उपस्थिति अनिवार्य है। कार्यक्रम को सफल बनाने में मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार, डॉ अंशु सिंह, डॉ प्रमोद कुमार रंजन,राजवंश सिंह, निर्मल चन्द्र प्रसाद, अनिल कुमार, जयमालती राय, रीता देवी, प्रियंका गुप्ता,कंचन तिवारी, मीरा उपाध्याय, के अलावा दर्जनों लोग ने भाग लिया।

Related posts

ओएनजीसी जैसे सरकारी और सार्वजनिक उद्यम उत्तर-पूर्व में जीवन-स्तर को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं”: पेट्रोलियम मंत्री हरदीप एस पुरी

rktvnews

पूर्वी चंपारण:कैंडल मार्च निकालकर लोगों को किया गया जागरूक।

rktvnews

रांची में राज्यव्यापी वन महोत्सव-2026 में शामिल हुए मुख्यमंत्री सोरेन, कहा—विकास और प्रकृति के बीच संतुलन जरूरी।

rktvnews

भारतीय रेलवे ने बांग्लादेश को 20 ब्रॉड गेज इंजन सौंपे।

rktvnews

भोपाल:दुष्यन्त की तीन कहानियों का साहित्यकारों ने किया पाठ।

rktvnews

02 सितंबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment