RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:शिक्षक नेता प्रो. कन्हैया बहादुर सिन्हा को जगजीवन कॉलेज में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 अगस्त। जगजीवन कॉलेज, आरा के शिक्षक संघ एवं कर्मचारी संघ की ओर से बुधवार को फुटाब के कार्यकारी अध्यक्ष तथा वकूटा के संरक्षक, शिक्षकों के अधिकारों की लड़ाई के अग्रणी शिक्षक नेता प्रो. कन्हैया बहादुर सिन्हा के असामयिक निधन पर भावपूर्ण शोकसभा आयोजित की गई। शोकसभा की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य प्रो. राजीव नयन ने की।अपने संबोधन में प्रो. राजीव नयन ने कहा कि प्रो. कन्हैया बहादुर सिन्हा का संपूर्ण जीवन शिक्षकों के अधिकार, सम्मान और शिक्षा की गुणवत्ता के लिए समर्पित रहा। उनका संघर्ष, नेतृत्व क्षमता, सादगी, निष्ठा तथा संगठन के प्रति अटूट समर्पण शिक्षक समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने भी प्रो. सिन्हा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Related posts

भोजपुर:पूर्व मांगों को लेकर छात्र जनता दल यूनाईटेड ने मनाया काला दिन।

rktvnews

बिहार: भोजपुर: भ्रामक और निराधार है पीके के आरोप: भोजपुर जिला प्रशासन

rktvnews

भोजपुर:संस्कार भारती द्वारा बालकृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता एवं नृत्य गायन का हुआ आयोजन।

rktvnews

रोहतास : डीएम की अध्यक्षता में अनु॰ जाति एवं जनजाति टोलों में विशेष विकास शिविर के आयोजन की समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:पत्नी संग हज कर लौटे सरफराज अहमद खान बोले,मन की मुराद हुई पूरी।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 04 मई 26

rktvnews

Leave a Comment