RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:नवसृजित राजकीय महाविद्यालय, सहार में प्रो. कन्हैया बहादुर सिन्हा को श्रद्धांजलि*

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 अगस्त। बुधवार को नवसृजित राजकीय महाविद्यालय, सहार में बिहार विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. डॉ. कन्हैया बहादुर सिन्हा के निधन पर शोकसभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विकास चन्द्र ने की।शोकसभा को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने कहा कि प्रो. कन्हैया बहादुर सिन्हा ने शिक्षा जगत तथा शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया। वे सरल, संवेदनशील, समर्पित और अजातशत्रु व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने कहा कि उनके निधन से उच्च शिक्षा जगत के एक तेजस्वी सूर्य का अस्त हो गया है और यह अपूरणीय क्षति लंबे समय तक महसूस की जाएगी।कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मियों एवं विद्यार्थियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति एवं मोक्ष के लिए प्रार्थना की।

Related posts

देवघर: उपायुक्त ने स्वास्थ्य सुविधाओं को दिन प्रतिदिन बेहतर व सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जमीनी स्तर पर कार्य करने का दिया निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण।

rktvnews

देहरादून: केदारनाथ और हेमकुंट साहिब में रोपवे के विकास हेतु राज्य सरकार और नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड के बीच समझौता।

rktvnews

झरिया मास्टर प्लान: कोयला मंत्रालय के प्रयासों से सतही आग को कम करने के लिए 77 से 27 स्थानों की पहचान की गई।

rktvnews

टाइगर ट्रायम्फ 2024 का समापन समारोह आयोजित किया गया।

rktvnews

राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड की ओएमएफईडी पहलों के लिए काउ इंडक्शन, गिफ्टमिल्क और मार्केट सपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन/शुभारंभ किया।

rktvnews

Leave a Comment