RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

मोतीहारी:डीएम सौरभ जोरवाल ने बच्चों को एल्बेण्डाजोल की दवा खिलाकर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की शुरुआत की।

जीवन इंटरनेशनल स्कुल के बच्चों को डीएम, डीडीसी, डीआईओ व स्वास्थ्य, विभाग के अधिकारियों ने खिलाई दवा।

छूटे हुए बच्चों के लिए 11 सितंबर को चलेगा मॉप-अप दिवस।

RKTV NEWS/मोतीहारी (पूर्वी चंपारण)04 सितंबर।जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने मोतिहारी शहर के जीवन इंटरनेशनल स्कूल, सिंघिया हिबन के बच्चों को एल्बेण्डाजोल की दवा खिलाकर रास्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की शुरुआत की। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य को कृमि प्रभावित करता है जिसके कारण बच्चों का शारीरिक, मानसिक विकास अवरुद्ध हो जाता है जिससे बचाव के लिए रास्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर बच्चों को दवा खिलाई जा रही है। उन्होंने बताया की छूटे हुए बच्चों के लिए पुनः 11 सितंबर को सभी सरकारी / प्राइवेट स्कूलों आँगनबाड़ी केंद्रों में मॉप-अप दिवस पर कृमि से बचाव की दवा खिलाई जाएगी । उन्होंने बताया की बच्चों में दवा खाने से हल्का- फुल्का साइड इफेक्ट हो सकता है इससे घबराएं नहीं जिला एवं प्रखंड स्तर पर रैपिड रिस्पॉन्स टीम की व्यवस्था की गईं है। हल्का साइड इफेक्ट का मतलब है की आपके शरीर का कीड़ा समाप्त हो रहा है। जिलाधिकारी ने सभी अभिभावकों से सभी बच्चों को कृमि की दवा खिलवाने की अपील की।वहीं डीआईओ डॉ शरत चंद्र शर्मा ने कहा की सबसे पहले इस बात का ध्यान रखना है की बच्चा पूर्णतः स्वस्थ हो एवं खाली पेट न हो। कार्यक्रम का शुभारम्भ डीएम सौरभ जोरवाल एवं डीसीसी समीर सौरभ ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। मौके पर जीवन इंटरनेशनल स्कुल के संस्थापक महेश प्र श्रीवास्तव, उमरेश देवी एवं अध्यक्ष जीवन प्रकाश ने डीएम, डीडीसी, एवं उपस्थित पदाधिकारीयों का स्वागत किया।

31 लाख 75 हजार बच्चे खाएंगे कृमि की दवा

आशा समन्वयक नन्दन झा ने कहा कि जिले के 01 से 19 वर्ष तक के बच्चों को अलग अलग डोज के अनुसार 31 लाख 75 हजार 456 बच्चों को एल्बेण्डाजोल दवा स्वास्थ्य कर्मियों के देख रेख में खिलाई जाएगी। अध्य्क्ष जीवन प्रकाश ने बताया की जीवन इंटरनेशनल स्कूल बंजरिया में 1200, चांदमारी में 700, जीवन पब्लिक स्कूल लखौरा में 1200 बच्चों को दवा खिलाई जाएगी।विद्यालय के बच्चों को दवा खिलाने में शिक्षक राजेश श्रीवास्तव, अमन गौतम, शिप्रा कु, अन्नू श्री, दिव्या दर्शना, शोभा सिन्हा की महत्वपूर्ण भूमिका रहीं। मौके पर डीआईओ डॉ शरत चंद्र शर्मा ने बताया की उल्टी, दस्त और कमजोरी जैसे कुछ साइड इफेक्ट्स का अनुभव हो सकता है। इन्हें आसानी से संभाला जा सकता है। प्रतिकूल घटना होने पर बच्चों को खुली छायादार जगह में लिटाकर आराम करवाएं और पीने का साफ पानी दें, ओ आरएस का घोल दें।ध्यान रखें अगर बच्चे के लगातार असहज महसूस करने पर माता-पिता या अभिवावक द्वारा किसी भी चिकित्सकीय सहायता के लिए एएनएम या आशा से सम्पर्क करें एवं सदर अस्पताल लेकर आए।
मौके पर डीडीसी समीर सौरभ,बीडीओ रोहन सिँह, डीआईओ डॉ एससी शर्मा,डीपीएम ठाकुर विश्वमोहन, डीसीएम नन्दन झा, डैम, डीपीसी, एमओआईसी, प्राइवेट स्कुल एसोसिएशन के जीवन प्रकाश, प्रबंधक स्वर्णिम श्रीवास्तव,यूनिसेफ़,पीरामल , सिफार एनडीडी कोर्डिनेटर, शिक्षक राजेश श्रीवास्तव, अमन गौतम, स्वर्णिम श्रीवास्तव,व अन्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों के चेहरे पर मुस्कान के लिए प्रदेश सरकार कृत संकल्पित :मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

सरकारी मेडिकल कॉलेज स्थापित करते समय राज्यों को नेशनल मेडिकल काउंसिल के मानकों का पालन करना चाहिए: सुप्रीम कोर्ट

rktvnews

बिहार:अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस एवं बिहार मानवाधिकार आयोग के 16 वें स्थापना दिवस पर राज्य के सभी काराओं में “बंदियों के मानवाधिकारों के प्रति विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

भोजपुर : चंदवा सूर्य मंदिर पर आयोजित साप्ताहिक भागवत कथा का 06 अप्रैल को होगा समापन।

rktvnews

भोजपुर: 18 जनवरी तक बंद रहेंगे जिले के वर्ग 08 तक के सभी विद्यालय, डीएम ने दिए आदेश।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त के निर्देशानुसार अपर समाहर्त्ता ने जिले में संचालित विभिन्न विकास कार्याे की समीक्षा की।

rktvnews

Leave a Comment