RK TV News
खबरें
Breaking News

वैशाली:जिला पदाधिकारी द्वारा 14 लाभार्थियों के बीच 46.49 लाख रुपये की सहायता राशि का वितरण।

वैशाली जिला प्रशासन की संवेदनशील और मानवीय पहल।

RKTV NEWS/हाजीपुर (वैशाली)20 जनवरी।जिला पदाधिकारी, वैशाली वर्षा सिंह की अध्यक्षता में जिला समाहरणालय स्थित पुष्करणी सभाकक्ष में एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आपदा प्रबंधन विभाग के अंतर्गत वर्षों से लंबित अनुग्रह अनुदान एवं अन्य आर्थिक सहायता से जुड़े मामलों का त्वरित निष्पादन कर प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत प्रदान करना था।
जिला पदाधिकारी वैशाली वर्षा सिंह के द्वारा विशेष शिविर के दौरान कुल 14 लाभार्थियों के बीच 46,49,500 रुपये (छियालीस लाख उन्चास हजार पाँच सौ रुपये) की सहायता राशि चेक के माध्यम से वितरित की गई। चेक प्राप्त करते समय लाभार्थियों एवं प्रभावित परिवारों के चेहरों पर संतोष और भावुकता स्पष्ट रूप से देखने को मिली।
इस अवसर पर उपस्थित लाभार्थियों, आमजन एवं मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी वैशाली वर्षा सिंह ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता आपदा से प्रभावित परिवारों को समय पर सहायता उपलब्ध कराना है। तकनीकी अथवा प्रक्रियात्मक कारणों से जो प्रकरण लंबित रह गए थे, उन्हें मिशन मोड में विशेष शिविर लगाकर निष्पादित किया गया है। जिला प्रशासन भविष्य में यह सुनिश्चित करेगा कि किसी भी पीड़ित परिवार को सहायता राशि के लिए अनावश्यक प्रतीक्षा न करनी पड़े।
शिविर में कुल 14 लंबित मामलों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया, जिनमें कई मामले पिछले वर्षों से लंबित थे। इनमें वर्ष 2017 का एक मामला, वर्ष 2019 का एक मामला, वर्ष 2023 का एक मामला, वर्ष 2024 के तीन मामले तथा वर्ष 2025 तक के अन्य आठ लंबित मामले शामिल हैं।
इस क्रम में अनुग्रह अनुदान (मृत्यु) अंतर्गत डूबने, सड़क दुर्घटना एवं अगलगी से संबंधित 12 लाभार्थियों के बीच कुल 42 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। वहीं बज्रपात से पशु मृत्यु के मामले में एक लाभार्थी को 37,500 रुपये तथा अगलगी में आवास क्षति के लिए एक लाभार्थी को 12,000 रुपये की सहायता दी गई।
प्रखंडवार रूप से इस विशेष शिविर में बिदुपुर के चार, सहदेई बुजुर्ग के तीन, राघोपुर के तीन, हाजीपुर के दो तथा जन्दाहा के दो मामलों का निष्पादन किया गया।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में राम दुलार राम, अपर समाहर्त्ता (आपदा प्रबंधन), वैशाली,आकाश कुमार, सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी, वैशाली सहित जिला प्रशासन के अन्य वरीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related posts

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र।

rktvnews

बागपत:समाज सेवा से संवारा भविष्य और भारतीय सेना में हुए चयनित।

rktvnews

बागपत:मंडला आयुक्त व आई जी ने कावड़ यात्रा की तैयारी को लेकर पुरा महादेव मंदिर पर संबंधित अधिकारियों के साथ की बैठक व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

rktvnews

आरा लोकसभा संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन समर्थित भाकपा माले प्रत्याशी सुदामा प्रसाद ने लोगों से मिल चुनाव पर की चर्चा।

rktvnews

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई और शुभकामनाएं।

rktvnews

भोपाल:केन्द्रीय विद्युत सचिव पंकज अग्रवाल ने किया संजय गांधी ताप विद्युत गृह बिरसिंगपुर का निरीक्षण, उत्पादन प्रदर्शन, कोयला गुणवत्ता प्रबंधन की सराहना की।

rktvnews

Leave a Comment