RK TV News
खबरें
Breaking News

पश्चिमी चंपारण:महात्मा गांधी की 156 वीं जयंती पर जिलाधिकारी ने किया माल्यार्पण, दिया सत्य-अहिंसा का संदेश।

महात्मा गाँधी जी के विचार आज भी हैं प्रासंगिक और पथप्रदर्शक : जिला पदाधिकारी

उनके आदर्शों और सिद्धांतों को अपने जीवन एवं कार्य में आत्मसात करने का लें संकल्प।

महात्मा गाँधी के सबसे पसंदीदा भजन “रघुपति राघव राजाराम, पतित पावन सीताराम” का गायन किया गया।

RKTV NEWS/बेतिया (पश्चिमी चंपारण)03 अक्टूबर।महात्मा गाँधी की 156 वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को जिला मुख्यालय सहित सभी प्रखंडों में गाँधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तथा भारत की आजादी में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया गया।
जिला मुख्यालय बेतिया के हरिवाटिका चौक अवस्थित गाँधी जी की प्रतिमा पर जिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार द्वारा माल्यापर्ण कर उन्हें शत-शत नमन किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत को आजादी दिलाने में महात्मा गाँधी की अत्यंत ही सराहनीय भूमिका रही है। उनके सत्य और अहिंसा के सिद्धांत ने जन-जन में एक अद्भुत क्रांति ला दी। गाँधीजी हमेशा कहा करते थे कि किसी भी तरह के विरोध का मार्ग हिंसात्मक नहीं हो सकता है। अहिंसा में जो शक्ति है, उसकी जगह हिंसा कभी भी नहीं ले सकती है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का जीवन सत्य, अहिंसा और सादगी का संदेश देता है। आज उनकी जयंती पर हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि उनके आदर्शों और सिद्धांतों को अपने जीवन एवं कार्य में आत्मसात करेंगे। गांधी जी का मार्ग ही हमें समाज और राष्ट्र को सशक्त, समृद्ध एवं न्यायपूर्ण बनाने की प्रेरणा देता है।
इस मौके पर स्काउट एंड गाइड के बच्चों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के सबसे पसंदीदा भजन “रघुपति राघव राजाराम, पतित पावन सीताराम” का गायन किया गया।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा, अपर समाहर्ता, विभागीय जांच,कुमार रविन्द्र, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनिल कुमार सिन्हा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, अमरेंद्र कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, सुजीत कुमार, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, राकेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

शाहपुर नगर पंचायत कार्यालय में रंगोली, चित्रांकन व क्विज प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

भोजपुर: बिजली संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए 9 से 14 दिसंबर तक पंचायतों में लगेगा शिविर।

rktvnews

बिहार सरस मेला:शिल्प, लोक कला, संस्कृति, परंपरा और स्वाद के कद्रदान सरस मेला में कर रहे खूब खरीदारी।

rktvnews

दरभंगा:गरीब,असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के बीच ऊनी वस्त्रों का किया गया वितरण।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में एम्बुलेंस सेवा एवं जिला अस्पताल की व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

उत्तरप्रदेश चुनाव के नतीजे और राष्ट्रीय विपक्ष के लिए संदेश।

rktvnews

Leave a Comment