RK TV News
खबरें
Breaking Newsसफलता की कहानी

रीपा से समूह की दीदियों को मिली आत्मनिर्भरता की राह

स्टेशनरी बेचकर महिलाओं ने कमाए 18 हज़ार

मनेंद्रगढ़/छत्तीसगढ़ 24 अगस्त।प्रदेश सरकार महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) के माध्यम से महिलाओं और युवाओं को रोजगार और स्व रोज़गार के सुनहरा अवसर देने का काम कर रही है। शासन के इन सार्थक प्रयासों से उद्यमी आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे हैं। नवगठित मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के परसगढ़ी ग्राम के रीपा में काम करने वाली दीदियाँ स्टेशनरी सामग्री बनाने का काम कर रही हैं। रीपा में स्टेशनरी-पिं्रट यूनिट स्थापित की गई है जिसमें शिव महिला स्व-सहायता समूह के 7 दीदियाँ कार्यरत हैं। समूह की अध्यक्ष श्रीमती रनिया सिंह ने बताया कि वे विभिन्न स्टेशनरी उत्पाद जैसे कॉपी और फ़ाईल पेड बना रहे हैं। रीपा में तैयार उत्पाद सामग्री को सरकारी और ग़ैर सरकारी कार्यालयों, स्कूल, शाला-आश्रमों में मांग अनुसार उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होने बताया कि हम लोगों ने 40 हज़ार 560 रुपए का सामग्री विक्रय कर लिया है जिसमें से हमें 18 हज़ार 210 रुपये का शुद्ध आय प्राप्त हुआ है। समिति की सचिव सुमित्रा सिंह ने बताया कि हम लोग स्टेशनरी निर्माण का विगत 3 माह से कर रहे हैं। सामग्री विक्रय के लिए हम लोग मार्केटिंग भी कर रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसकी जानकारी मिले जिससे हमें ज्यादा से ज़्यादा आर्डर मिल सकें। इन प्रयासों से हमें स्थानीय बाजार एवं कार्यालयों से अच्छा प्रतिसाद मिला है और उत्पादों की गुणवत्ता को लेकर भी सराहना हुई है। समिति के सदस्यों का कहना है कि रीपा के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी गति मिली है। रीपा में स्थानीय संसाधनों की उपलब्धता के अनुरूप व्यवसाय को बढ़ावा दिया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका मूलक गतिविधियों से ग्रामीणों के लिए रोजगार के पर्याप्त अवसर भी सृजित हो रहे हैं। समूह के सदस्यों ने इस रोज़गारमूलक पहल के लिए राज्य सरकार का आभार भी व्यक्त किया।

Related posts

भोजपुर: छठ घाटों पर जिला प्रशासन मुस्तैद।

rktvnews

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आचार्य श्री 108 शांतिसागर महाराज की श्रवणबेलगोला यात्रा के शताब्दी समारोह में हिस्सा लिया और कर्नाटक के श्रवणबेलगोला में आचार्य जी की प्रतिमा का अनावरण किया।

rktvnews

नवादा: डीएम आशुतोष कुमार वर्मा के कर कमलों द्वारा सदर अस्पताल, नवादा के महिला वार्ड का जीर्णोद्धार।

rktvnews

सारण:डॉ अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत अम्बेडकर जयंती के अवसर पर सदर छपरा प्रखंड के तेनुआ पंचायत महतो मुसहरी महादलित टोला में विशेष विकास शिविर का अयोजन।

rktvnews

सारण:रिविलगंज में 25 फाइलेरिया मरीजों के बीच एमएमडीपी किट का हुआ वितरण, सेल्फ केयर की दी गयी जानकारी।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर के जवइनिया मे गंगा के कटाव से मंदिर सहित कई घर गंगा में समाये।

rktvnews

Leave a Comment