RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

मेजर जनरल हर्ष छिब्बर ने कॉलेज ऑफ डिफेंस मैनेजमेंट, सिकंदराबाद के कमांडेंट का पदभार ग्रहण किया।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 01 जून।मेजर जनरल हर्ष छिब्बर ने 31 मई, 2024 को रियर एडमिरल संजय दत्त से सिकंदराबाद स्थित कॉलेज ऑफ डिफेंस मैनेजमेंट के कमांडेंट का पदभार ग्रहण कर लिया है। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र रहे मेजर जनरल हर्ष छिब्बर को दिसंबर, 1988 में सैन्य सेवा कोर में कमीशन प्राप्त हुआ था।
मेजर जनरल हर्ष छिब्बर पब्लिक पॉलिसी में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) की डिग्री के साथ-साथ बिजनेस मैनेजमेंट एंड पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में दो एमफिल की डिग्रियों के धारक भी हैं। उन्होंने तकनीकी स्टाफ अधिकारी पाठ्यक्रम (टीएसओसी), उच्च रक्षा प्रबंधन पाठ्यक्रम (एचडीएमसी) और लोक प्रशासन में उन्नत व्यावसायिक कार्यक्रम (एपीपीपीए) का पाठ्यक्रम भी पूरा किया है।
मेजर जनरल छिब्बर के सैन्य अनुभव में पूर्वी, उत्तरी एवं पश्चिमी क्षेत्रों में विभिन्न महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान करना शामिल हैं। उन्होंने पैरा एएससी कंपनी, एक एएससी बटालियन और एएससी प्रशिक्षण केंद्र की कमान को बखूबी संभाला है। वे पूर्वी क्षेत्र में ब्रिगेडियर जनरल स्टाफ (सूचना प्रणाली) और उत्तरी क्षेत्र में मेजर जनरल (ऑपरेशनल लॉजिस्टिक्स) भी रह चुके हैं। मेजर जनरल छिब्बर ने आर्मी सर्विस कोर सेंटर एंड कॉलेज में प्रशिक्षक के रूप में और कॉलेज ऑफ डिफेंस मैनेजमेंट में वित्तीय प्रबंधन विभाग के निदेशक कार्मिक तथा प्रमुख के रूप में भी काम किया है। उनके द्वारा विकसित एवं कार्यान्वित किए गए सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन बड़ी संख्या में कई इकाइयों में उपयोग किये जा रहे हैं।

Related posts

लोक सभा अध्यक्ष ने लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक को पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने जौलीग्रांट एयर पोर्ट से देहरादून-अयोध्या, देहरादून-अमृतसर, देहरादून-पंतनगर-वाराणसी के लिए एयर कनेक्टिविटी के अंतर्गत फ्लैग ऑफ़ कर एलाइंस एयर की उड़ानों का शुभारम्भ किया

rktvnews

जयपुर:प्रवासी राजस्थानी दिवस में एनआरआर के योगदान पर सत्र आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:जगजीवन कालेज राष्ट्रीय सेवा योजना आरा द्वारा जवनिया बाढ पीड़ितो के लिए संग्रहित रू 7059/- वीकेएसयू को समर्पित।

rktvnews

सारण:सोनपुर मेला-2023 के सफलतापूर्ण आयोजन हेतु गठित विभिन्न कोषांग के वरीय पदाधिकारी को जिलाधिकारी ने दिया महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश।

rktvnews

मंडल कारा दरभंगा का किया गया निरीक्षण, बंदियों से मिलकर उनके रहन सहन,खान-पान व स्वास्थ्य की ली गयी जानकारी।

rktvnews

Leave a Comment