RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा: बापू और शास्त्री की जयंती पर किया गया माल्यार्पण,दिलाई गई शपथ।

RKTV NEWS/दरभंगा (बिहार)03 अक्टूबर।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के अवसर पर गुरुवार को अंबेडकर सभागार दरभंगा में माल्यार्पण किया गया और जिलाधिकारी ने अधिकारियों को शपथ दिलाया।
इस कार्यक्रम में महापौर अंजुम आरा और उप महापौर नाजिया हसन नगर निगम, जिला पदाधिकारी दरभंगा कौशल कुमार, स्वप्निल उप विकास आयुक्त,नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता,अनिल कुमार अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण, मनोज कुमार अपर समाहर्ता ,राकेश रंजन अपर समाहर्ता ,बालेश्वर प्रसाद जिला जिला भू अर्जन पदाधिकारी, सत्येंद्र प्रसाद उप निदेशक, जन- संपर्क, वरीय उपसमाहर्ता सहित समाहरणालय के वरीय पदाधिकारी एवं सम्मानित जनप्रतिनिधि गण एवं समाजसेवी गण भी शामिल हुए।
तत्पश्चात लहेरियासराय टावर पर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर मंत्री राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग बिहार सरकार संजय सरावगी,मेयर और उपमेयर जिलाधिकारी दरभंगा जनप्रतिनिधि,अधिकारी आदि ने भी माल्यार्पण किये।

Related posts

मध्यप्रदेश:मतदान के प्रति बुजुर्गों में भी दिखा उत्साह, मतदान केन्द्र में जाकर किया मतदान।

rktvnews

भोजपुर : श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री कॉलेज ,शाहपुर अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता में बना विजयी।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 30 जून 25

rktvnews

डाक विभाग ने माता कर्मा पर स्मारक डाक टिकट जारी किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 11 अप्रैल 26

rktvnews

देहरादून: राज्यपाल से मुख्य सूचना आयुक्त ने की शिष्टाचार भेंट।

rktvnews

Leave a Comment