RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें नमन किया गया।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)02 अक्टूबर।भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व० लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पूरे हर्ष एवं उल्लास के साथ मनायी गयी तथा उनकी जीवनी से प्रेरणा लेकर राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।
पटना के शास्त्रीनगर पार्क में राजकीय जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शास्त्रीनगर पार्क में स्थापित स्व० लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह, सूचना एवं जन-सम्पर्क मंत्री महेश्वर हजारी, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, विधान पार्षद रविन्द्र कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सैय्यद अफजल अब्बास, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने स्व० लाल बहादुर शास्त्री जी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग द्वारा आरती-पूजन, बिहार गीत एवं देश भक्ति गीतों का गायन भी किया गया।

Related posts

एसबीआई लाइफ की ‘थैंक्स ए डॉट’ पहल, लखनऊ के कॉलेज छात्रों के बीच ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता को ‘लिविंग रूम’ की बातचीत बना रही है।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त का गिद्धौर प्रखंड में व्यापक निरीक्षण दौरा।

rktvnews

गिरिडीह: उपायुक्त रामनिवास यादव ने बालू घाटों की नीलामी को लेकर बैठक की, नीलामी प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरतने का निर्देश।

rktvnews

मध्यप्रदेश में चार चरण में होंगे लोकसभा चुनाव, प्रदेश में प्रभावशील हुई आदर्श आचरण आचार संहिता।

rktvnews

कुँवर सिंह विश्वविद्यालय के भूमि के लिए स्टेडियम गेट और महाजन टोली में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया ।

rktvnews

चतरा:जिला गंगा समिति, चतरा की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment