RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

राष्ट्रीयस्‍टार्ट-अप पुरस्कार 2023 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून, 2023 तक बढ़ाई गई।

RKTV NEWS/01 जून।वाणिज्य औेर उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत उद्योग और आंतरिक संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने 2020 में राष्ट्रीय स्टार्ट-अप पुरस्कार (एनएसए) प्रारंभ किया था। राष्ट्रीय स्टार्ट-अप पुरस्कार 2023 के लिए आवेदन 1 अप्रैल, 2023 से लाइव कर दिए गए हैं और अब आवेदन जमा करने की समय-सीमा 15 जून, 2023 तक बढ़ा दी गई है।
राष्ट्रीय स्टार्ट-अप पुरस्कार 2023 आवेदन की समय-सीमा बढ़ाए जाने से इच्छुक उद्यमियों और सक्षमकर्ताओं को अपने नवाचारी समाधान और ठोस सामाजिक प्रभाव को दिखाने का अतिरिक्त समय मिलेगा।
राष्ट्रीय स्टार्ट-अप पुरस्कार 2023 देश के सभी कोनों के नवाचारों का उत्सव होगा। ‘विजन इंडिया@2047’ के विजन के साथ जुड़ा होगा, जो प्रमुख विषयों में अमृत काल की भावना से प्रेरित विकसित अर्थव्‍यवस्‍था में भारत के परिवर्तन मार्ग को रेखांकित करता है।
डीपीआईआईटी प्रत्येक श्रेणी में एक विजेता स्टार्ट-अप को 10 लाख रूपये का नकद पुरसकार देगा। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय स्टार्ट-अप पुरस्कार 2023 के विजेताओं तथा फाइनल में पहुंचने वालों को विशेष सहयोग समर्थन प्राप्त होगा, जिसमें निवेशकों तथा सरकारी नेटवर्क तक पहुंच, मेंटरशिप कार्यक्रम, अंतर्राष्ट्रीय बाजार एक्सपोजर, कॉरपोरेट तथा यूनिकॉर्न के साथ कनेक्शन तथा विभिन्न अन्य मूल्यवान संसाधन शामिल हैं।
इन प्रतिष्ठित पुरस्कारों ने तीन सफल संस्करण के माध्यम से भारतीय स्टार्ट-अप इको सिस्‍टम में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने वाले दूरदर्शी लोगों द्वारा किए गए अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला है। एनएसए को स्टार्ट-अप इको सिस्टम के भीतर असाधारण स्टार्ट-अप तथा सक्षमकर्ताओं को मान्यता और पुरस्कार देने के उद्देश्‍य से प्रारंभ किया गया था। ये संस्थाएं नवाचार को बढ़ावा देने, ग्राउंड ब्रेकिंग उत्पादों को बनाने तथा ठोस सामाजिक प्रभाव को दिखाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
इच्छुक प्रतिभागियों को अधिकारिक राष्ट्रीय स्टार्ट-अप पुरस्कार वेबसाइट पर जाने और 15 जून, 2023 की संशोधित समय-सीमा से पहले आवेदन जमा करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

अधिक विवरण के लिए https://www.startupindia.gov.in/ देखें।

Related posts

भोजपुर:शिक्षा विभाग की बाधावादी नीति से विश्वविद्यालयों में न शांति न प्रगति:प्रो के बी सिन्हा

rktvnews

भोजपुर: राहुल गाँधी और तेजस्वी की वोटर अधिकार यात्रा नही,एसआईआर भोकाल यात्रा है: रितुराज सिन्हा

rktvnews

भोजपुर:खेलों के विकास हेतु बनाए जाने वाले कानूनों में चंदन पांडेय की रहेंगी अहम भूमिका।

rktvnews

नई दिल्ली: राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच के तत्वाधान में लोक संभाषण कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

गिरीडीह :उपायुक्त रामनिवास यादव ने नवोदय विद्यालय, गांडेय का किया निरीक्षण, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

मध्यप्रदेश:शीघ्र ही क्षिप्रा का पानी होगा शुद्ध, दोनों किनारो पर बनेंगे घाट, चलेंगी नाव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment