RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम: महानवमी पर उपायुक्त ने कंट्रोल रूम से शहर की विधि-व्यवस्था की समीक्षा की, बेहतर विधि व्यवस्था संधारण एवं सुगम यातायात को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)02 अक्टूबर।महानवमी के अवसर पर शहर के पूजा पंडालों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने साकची थाना स्थित कंपोजिट कंट्रोल रूम से बुधवार को शहर भर की विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने मुख्य सड़कों, चौराहों पर लगाए गए क्लोज सर्किट टेलीविजन (सीसीटीवी) कैमरों के माध्यम से रियल टाइम यातायात व्यवस्था और पुलिस बल की गतिविधियों का निरीक्षण किया।
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निगरानी वाले क्षेत्रों पर 24 घंटे नज़र रखी जाए तथा स्थानीय थानों, मोबाइल व स्टैटिक पुलिस टीमों एवं दंडाधिकारियों के साथ समन्वय कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यातायात व्यवस्था सुचारू रहे और श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन हेतु आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने सभी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को सतर्क और अलर्ट रहते हुए विधि-व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया। साथ ही आमजन से अपील की कि प्रशासन को सहयोग प्रदान करें ताकि दुर्गा पूजा का पर्व शांति, सौहार्द और सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो।

Related posts

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री की चार बटालियनों को राष्ट्रपति ध्वज प्रदान किए।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में डीएमएफटी अंतर्गत क्रियान्वित योजनाओं के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 27 मई 26

rktvnews

दिल्ली-हावड़ा बुलेट ट्रेन के लिए बिहार में भूमि अधिग्रहण शुरू होगा!पटना से दिल्ली जाने में 3 घंटे का समय लगेगा।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:”बाल विवाह बच्चों के अधिकारों का हनन “शीर्ष अदालत का ऐतिहासिक फैसला :निदेशक सुनिता सिंह

rktvnews

नारायण के नाम मात्र से होगा कल्याण : जीयर स्वामी

rktvnews

Leave a Comment