RK TV News
खबरें
Breaking News

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया लोकगायक फौजी ललित मोहन जोशी के गीतों की एल्बम “मानसखण्ड” का विमोचन।

RKTV NEWS/देहरादून ( उत्तराखंड)01 अक्टूबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शासकीय आवास में लोकगायक फौजी ललित मोहन जोशी के गीतों की एल्बम “मानसखण्ड” का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने सभी कलाकारों को बधाई देते हुए कहा कि उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित करने तथा नई पीढ़ी तक पहुँचाने का यह सराहनीय प्रयास है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकगीत हमारी सभ्यता और संस्कृति की आत्मा हैं। “मानसखण्ड” जैसी कृतियाँ न केवल हमारी समृद्ध परंपरा को जीवित रखती हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सांस्कृतिक चेतना का संचार भी करती हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति और लोककला को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड के लोकगायक, लोकनृत्य और लोककला हमारे पर्यटन और सांस्कृतिक धरोहर की पहचान हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि “मानसखण्ड” एल्बम जन-जन तक पहुँचेगी और सांस्कृतिक चेतना को और मजबूती प्रदान करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को भी लोक संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के लिए ऐसे प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं। सरकार की भी कोशिश है कि स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभा को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिले।
कार्यक्रम में उपस्थित लोकगायक फौजी ललित मोहन जोशी ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह उनके लिए गौरव का क्षण है कि राज्य की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने के उनके प्रयास को मुख्यमंत्री ने सम्मान प्रदान किया।
इस अवसर पर गीतकार हेमंत बिष्ट एवं संगीतकार संजय कुमोला सहित उनकी पूरी टीम एवं सांस्कृतिक और कला जगत से जुड़े कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

हरियाणा के एक गांव ने बेटियों-बहुओं को घूंघट से दी आज़ादी:ढाणी बीरन की चौपाल से उठी नई सुबह।

rktvnews

जनाधार प्राधिकरण ने रची मिसाल, नूर शेखावत बनीं जनाधार पाने वाली राजस्थान की पहली ट्रांसजेंडर।

rktvnews

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक ओनिर की कश्मीरी प्रतिभा मीर तौसीफ अभिनीत ‘वी आर फहीम एंड करुण’ का प्रीमियर धर्मशाला अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में होगा।

rktvnews

भोजपुर:प्रत्येक व्यवसाई अपने आप में एक संस्था है :प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी

rktvnews

दुमका:डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

जयपुर में 15 लाख से ज्यादा परिवारों को 55 लाख से ज्यादा मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड का हुआ वितरण – महंगाई राहत कैंप में आमजन का उत्साह बरकरार।

rktvnews

Leave a Comment