RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:राष्ट्रीय लोक अदालत में 3214 मामलों का निष्पादन, 2 करोड़ 78 लाख से अधिक की हुई वसूली।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)12 सितंबर।आज बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशन में एवं प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-प्रभारी अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भोजपुर, आरा के तत्वावधान में वर्ष के तीसरे राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर मुख्य जिलाधिकारी, भोजपुर, पुलिस अधीक्षक, भोजपुर, जिला अभियोजन पदाधिकारी मानिक कुमार सिंह, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव दिवाकर कुमार सहित न्यायिक पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
इस राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु व्यवहार न्यायालय, आरा में कुल 15 बेंचों का गठन किया गया था।
सचिव दिवाकर कुमार ने बताया कि आज की लोक अदालत में कुल 3214 मामलों का निष्पादन आपसी सुलह-समझौते के आधार पर किया गया। जिसमें कुल समझौता राशि रुपये 2 करोड़ 78 लाख 33 हजार 204/- (₹2,78,33,204/-)रही।
निष्पादित मामलों में बैंक रिकवरी, एन.आई. एक्ट, आपराधिक शमनीय वाद, रेलवे मामले, माप तौल, वन विभाग, MACT, यातायात, बिजली एवं अन्य सुलहनीय मामले शामिल हैं।

Related posts

विद्युत मंत्री आर के सिंह ने सुबनसिरी लोअर हाइड्रोइलेक्ट्रिक परियोजना (2000 मेगावाट) के निर्माण की प्रगति और सुरक्षा पहलुओं की समीक्षा की।

rktvnews

बिहार: आरा सांसद ने प्रधानमंत्री को दिया मांग पत्र,बिहार बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग।

rktvnews

भोजपुर : 20 लीटर देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार।

rktvnews

भोजपुर:जल, स्वच्छता एवं जलवायु परिवर्तन पर केंद्रित जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

बक्सर:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में सीएमआर प्राप्ति की समीक्षा बैठक।

rktvnews

उज्जैन में 500 करोड़ की लागत से बनेगा भक्त निवास।

rktvnews

Leave a Comment