RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:ट्रांसफारमर से बिजली कनेक्शन नहीं जोड़ने से खेती-किसानी चौपट : क्यामुद्दीन अंसारी

पिरौंटा में किसानों की बैठक में बिजली कनेक्शन ट्रांसफारमर से जोड़ने की उठी मांग।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)14 जुलाई।भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य व आरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी क्यामुद्दीन अंसारी ने एक प्रेस बयान जारी कर बताया कि कल देर रात पिरौंटा गांव में किसानों की एक बैठक संपन्न हुई.जिसमे इस इलाके के खेती-किसानी के चौपट होने पर गहरी चिंता प्रकट की गयी.
किसानों का कहना था कि गांव में बिजली के खंभे लगा दिए गए हैं ट्रांसफारमर लग गये है पर बिजली का कनेक्शन नहीं जोड़ने की वजह से पुरे इलाके की खेती -किसानी चौपट हो रही है.
किसानों की बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि तेजी से खेती-किसानी का सिजन जा रहा है.वर्षा नहीं होने की वजह से धान के बिचड़े सुख रहे है जिससे किसानों की छाती फट रही है.
भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने बिजली विभाग के ए.सी. तथा भोजपुर जिला पदाधिकारी से मांग की है कि पिरौंटा, नागोपुर यादवपुर, महकमपुर बारा, बसंतपुर सहित दर्जनों गांवों में बिजली कनेक्शन को ट्रांसफारमर से जोड़ा जाए जिससे आरा प्रखंड के खेती-किसानी को बचाया जा सके.
पिरौंटा किसानों की बैठक में शामिल प्रमुख लोगों में जलालुद्दीन अंसारी, मोहन यादव, हरिशंकर साह,मनुपासवान, हिम्मत यादव, अंकुर अहिर सहित दर्जनों किसान थे।

Related posts

देवघर :महाशिवरात्री पर शिवबारात को भव्य और अलौकिक बनाने का किया गया है प्रयासःउपायुक्त

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:जिला प्रशासन द्वारा प्रस्तावित प्रथम पूर्वी सिंहभूम साहित्य उत्सव के मद्देनजर उपायुक्त ने गोपाल मैदान का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:निर्माणाधीन पुल का डायवर्सन टूटा, कई गांवों का आवागमन ठप।

rktvnews

ब्रह्मपुरधाम पहुंचे जिलाधिकारी निर्माण कार्यों और मंदिर परिसर में विधि व्यवस्था की समीक्षा की।

rktvnews

भोजपुर:बलात्कार पीड़ित परिवार से मिले भाजपा सांसद डॉ. भीम सिंह,कहा दोषियों को फाँसी हो।

rktvnews

लीजेंड रीबॉर्न: काइनेटिक ग्रीन ने ई-लूना लॉन्च किया,भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज नई दिल्ली में एक भव्य समारोह में ई-लूना का किया अनावरण।

rktvnews

Leave a Comment