RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

बिहार:भोजपुर:संभावना में दीपावली एवं छठ पर्व के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं गीत-संगीत कार्यक्रम का आयोजन।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)31 अक्टूबर। बुधवार को शहर के शुभ नारायण नगर मझौंवा स्थित “शांति स्मृति” संभावना आवासीय उच्च विद्यालय में बुधवार को दीपावली एवं छठ पर्व के अवसर पर छात्र-छात्राओं के बीच रंगोली प्रतियोगिता एवं गीत-संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय की प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह, निदेशक डॉ.कुमार द्विजेंद्र एवं (रि.) ले. कर्नल राणा प्रताप सिंह, पत्रकार कृष्ण कुमार, सोनू सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। संचालन वरीय शिक्षक अरविंद ओझा ने किया।
दीपोत्सव गीत विद्यालय की छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगोली बनाकर अपनी बेहतरीन कलाकारी का प्रदर्शन किया।
प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह ने कहा कि संभावना विद्यालय के रजत जयंती वर्ष पर 45 दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली एवं गीत संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों में छिपी प्रतिभा उभर कर सामने आई है। बच्चो ने भगवान श्री कृष्णा, स्ट्रांग वूमेन, राधा कृष्ण, स्टॉप वायलेंस, शुभ-लाभ, राम-सीता वनवास, राम मंदिर, संभावना स्कूल का भवन व लोगों, गणेश की मूर्ति आदि की रंगोली बनाई।
सबने मेहनत और बेहतरीन कलाकारी से अपनी कला को उकेरा है। इन्होंने पर्व इको फ्रेंडली एवं पटाखे का उपयोग नही करें की सीख दी।मिट्टी का दीप खरीदकर घर को रौशन करें। धन्यवाद ज्ञापन करते हुए विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. कुमार द्विजेंद्र ने कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है। वर्ग नवम की छात्रा प्रिंसी राज को प्रथम अनुष्का सोनी को द्वितीय पुरस्कार तथा वर्ग दशम की छात्रा स्नेहा तृतीय पुरस्कार दिया गया। छठ गीत “उग हे सूरज देव……” एवं “भोरवे में नदिया नहाईला……” को रितिका सिंह, वेदिका, प्रियांशी, अन्नया केसरी, अर्पिता केसरी, सौम्या सिंह, रिया, सुप्रिया, राज नंदनी, पलक सिंह ने प्रस्तुत कर लोगों को भक्ति से सराबोर कर दिया। गीत संगीत में शामिल सभी छात्राओं को भी विद्यालय की प्राचार्या द्वारा सम्मानित किया गया। उप प्राचार्य ऋषिकेश ओझा, कला शिक्षक विष्णु शंकर एवं संजीव जी का सराहनीय योगदान रहा।

Related posts

उज्जैन:शिवज्योति अर्पणम कार्यक्रम के तहत 5 लाख 51 हजार दीपों से आलोकित हुए क्षिप्रा तट के पावन घाट।

rktvnews

खैरागढ़:भाजपा के ‘सेवा पखवाड़ा’ का महात्मा गांधी जयंती पर समापन।

rktvnews

भोजपुर पुलिस की वर्ष 2023 की महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ।

rktvnews

जनहित परिवार भोजपुर ने साहित्यकार डॉ श्रीराम पांडेय के आकस्मिक निधन पर शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया महावीर बाल कैंसर अस्पताल का शिलान्यास।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने भारत रत्न नानाजी देशमुख को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment