RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: 16 मई को भाजपा भोजपुर करेगी तिरंगा यात्रा आयोजित, की गई तैयारी समीक्षा बैठक।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)14 मई।भारतीय जनता पार्टी भोजपुर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज के नेतृत्व मे देशभक्ति और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति भारतीय सेना के अदम्य साहस और वीरता के प्रतीक तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का आयोजन होगा।
उक्त तिरंगा यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु बुधवार को भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता मे जिला कार्यालय मे तैयारी बैठक की गई। बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष द्वारा तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के लिए संयोजक जिला उपाध्यक्ष रामदिनेश यादव को बनाया गया जबकि सह संयोजक के रुप मे प्रतीक राज,विभु जैन,निशांत सिंह सेंगर,प्रतीक चंद्रवंशी बनाए गए।
उक्त बैठक में जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने बताया कि 16 मई शुक्रवार सायं पाँच बजे तिरंगा यात्रा का शुभारंभ रमना मैदान स्थित महावीर मंदिर परिसर से होगा और समापन जयप्रकाश नारायण स्मारक के पास होगा।उक्त तिरंगा यात्रा के लिए जिला के भूतपूर्व सैनिक, धार्मिक, सामाजिक संगठन,शिक्षण संस्थान, बुद्धिजीवी वर्ग,छात्र-छात्राएं सहित सभी देशभक्त नागरिकों को आमंत्रित किया गया है।
आपरेशन सिंदूर की सफलता में भारतीय सेना द्वारा दिखाए गए अदम्य साहस और वीरता को नमन करते हुए तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।यह वीर जवानो के सम्मान मे कार्यक्रम है।सभी जनता से अपील है कि उक्त कार्यक्रम में शामिल हो कर अपने आप को धन्य करे।

Related posts

सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती समारोह का किया आयोजन।

rktvnews

गिरीडीह:नोडल पदाधिकारी (मीडिया कोषांग)-सह-जिला जनसंपर्क पदाधिकारी की अध्यक्षता में नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के सफल संचालन को लेकर प्रिंटर मालिक/प्रतिष्ठान व केबल ऑपरेटरों संग बैठक संपन्न।

rktvnews

छत्तीसगढ : ‘मोदी है तो सम्भव है’ पुस्तक का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया विमोचन।

rktvnews

चतरा:बिरसा ग्राम विकास सह कृषक पाठशाला योजना की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रदेश में संचालित 12,670 मिनी आंगनवाड़ी केन्द्रों को पूर्ण आंगनवाड़ी केन्द्रों में उन्नयन का निर्णय।

rktvnews

ट्रेन के डिब्बे से शराब बरामद।

rktvnews

Leave a Comment