RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा और जदयू हुए बेनकाब: राजद प्रवक्ता

आलोक रंजन, प्रवक्ता (फाइल फोटो)

65 प्रतिशत बढ़े आरक्षण पर रोक के मामले में लकीर की एक तरफ राजद तो दूसरी तरफ भाजपा और जदयू: आलोक रंजन

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)07 सितंबर।राजद की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार में बढ़ाये गये 65 प्रतिशत आरक्षण पर पटना हाईकोर्ट द्वारा रोक लगाए जाने वाले मामले में नोटिस जारी किया है।
उक्त को लेकर राजद के भोजपुर जिला प्रवक्ता आलोक रंजन ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा की अब यह तय हो गया है कि बिहार में 65 प्रतिशत बढ़ाये गये आरक्षण पर रोक के मामले में जो लकीर है उसके एक तरफ RJD है तो दूसरी तरफ BJP और JDU.
उन्होंने आगे कहा की जब तक सूबे के मुखिया नीतीश कुमार राजद के साथ थे, तब तक वह आरक्षण के पक्ष में जरूर थे क्योंकि उन पर राजद का दमदार प्रेशर था। लेकिन भाजपा की गोद में बैठते ही नीतीश जी मोदी-शाह को खुश करने के लिए जी-हुजूरी करने की भूमिका में आ चुके हैं। पटना हाईकोर्ट में जब बढ़े हुए आरक्षण पर रोक लगाने की याचिका पर बहस हुई तो निश्चित तौर पर राज्य सरकार ने भाजपा को खुश करने के लिए अपना पक्ष मजबूती से नहीं रखा। नतीजा यह हुआ कि पटना हाईकोर्ट ने आरक्षण संशोधन कानून पर रोक लगाने का फैसला सुना दिया।
आलोक ने यह भी कहा की अब बिहार और देश के नागरिक आश्वस्त हो चुके हैं कि दलितों, पिछड़ों व आदिवासियों के हक की लड़ाई लड़ने वाला अगर कोई योद्धा है तो वह तेजस्वी यादव हैं, कोई और नहीं।
उन्होंने बताया की राष्ट्रीय जनता दल कि यह घोषणा थी कि वह आरक्षण के मुद्दे को सड़क,सदन और अदालत तीनों मैदानों में लड़ेगा और जीतेगा।
मतलब स्पष्ट है कि आरक्षण पर दोमुंही राजनीति करने वाली भाजपा और भाजपा की जी हुजूरी करने वाला जदयू जनता की नजरों में बेनकाब हो चुके हैं।

Related posts

उपराष्ट्रपति 11-12 जुलाई को मुंबई, महाराष्ट्र का दौरा करेंगे।

rktvnews

गोपालगंज:उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव द्वारा थावे दुर्गा मंदिर एव ट्रामा सेंटर झाझवा, सिधवलिया का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया गया।

rktvnews

भाजपा भोजपुर के जिला उपाअध्यक्ष मनोनित होने पर प्रेम पंकज उर्फ ललन जी को लोगो ने दी बधाईयां।

rktvnews

गिरिडीह : विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में जल महोत्सव कार्यक्रम के तहत कार्यशाला-सह-सम्मान समारोह का आयोजन।

rktvnews

सीईआरटी-इन और मास्टरकार्ड इंडिया ने वित्तीय क्षेत्र में भारत की साइबर-रेजिलियंस को बढ़ाने के लिए साइबर सिक्युरिटी में सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

कवियत्री की शब्दों में दांपत्य उलझनों की पीड़ा। शालिनी ओझा की कलम से।

rktvnews

Leave a Comment