RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशिक्षण

नाबार्ड के द्वारा मंडल कारा सीतामढ़ी में महिला बंदियों/ कैदियों का जेल परिसर में लहठी/ चूड़ी निर्माण का प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन।

सीतामढ़ी/बिहार 24 सितंबर।नाबार्ड के द्वारा मंडल कारा सीतामढ़ी में 30 महिला बंदियों/ कैदियों को जेल परिसर में लहठी/ चूड़ी निर्माण का प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। यह कार्यक्रम 1 अगस्त 2023 से शुरू हुआ था जो आज समाप्त हुआ। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सीतामढ़ी मनेश कुमार मीणा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में मनोज कुमार तिवारी पुलिस अधीक्षक उपस्थित थे ।इसके अतिरिक्त मनोज कुमार सिन्हा जेल अधीक्षक ,संजय कुमार चौधरी डीडीएम नाबार्ड प्रधान प्रोवेशन पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।
नाबार्ड द्वारा आयोजित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम अखिल भारतीय युवा विकास समिति के माध्यम से आयोजित किया गया। इन 45 दिनों में महिला कैदियों ने लहठी बनाने की बारीकियां के साथ-साथ उनके डिजाइनिंग और फिनिशिंग आदि भी सीखी।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि इस प्रशिक्षण में महिला कैदियों ने लहठी निर्माण का कला सीखा है जिससे उन्हें जेल से छूटने के बाद स्वरोजगार करने में सहूलियत होगी एवं उनकी आमदनी में वृद्धि होगी जिनसे उनकी आर्थिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। वे आत्मनिर्भर बन सकेंगी।
इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधीक्षक ने कहा कि लहठी निर्माण में सीतामढ़ी की एक विशिष्ट पहचान है। इस प्रशिक्षण से महिला बंदी करामुक्त होने के बाद सामान्य जीवन जीने के लिए प्रेरित होगी और उनकी आमदनी भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि उनके आत्मसम्मान और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और वे सशक्त होकर सामान्य रूप से जीवन यापन कर सकेंगी।
वही नाबार्ड के डीडीएम संजय कुमार चौधरी ने कहा कि इन 45 दिनों के दौरान महिला कैदियों को लहठी बनाने के लिए सूक्ष्म से सूक्ष्म बारीकियो को सीखाने का प्रयास किया गया है। महिला कैदी न केवल साधारण लहठी बनाना सीखी है बल्कि डिजाइनिंग लहठी भी बनाना सीखी है।
मनोज कुमार सिंह जेल अधीक्षक ने कहा है कि यह कार्यक्रम महिला कैदियों में उत्साह पैदा किया है और सभी 30 बन्दियों ने 45 दिनों तक पूरे मनोयोग के साथ लहठी बनाना सीखी है जो निश्चित रूप से उनमे कौशल विकास किया है जो उनके जीवन यापन में सहायता करेगा। उन्होंने प्रशिक्षक सविता देवी की भी भूरी-भूरी प्रशंसा की।
समापन समारोह के दौरान सभी प्रशिक्षार्थियों को एक-एक लहठी बनाने का किट दिया गया जो उन्हें जेल से छूटने के बाद दिया जाएगा जिससे वे तुरंत अपना स्वरोजगार शुरू कर सकती हैं। सभी को प्रमाण पत्र भी दिया गया। नाबार्ड के द्वारा बंदियों को जेल से छूटने के बाद उनका फॉलोअप भी किया जाएगा ताकि वे स्वरोजगार स्थापित कर सके।

Related posts

डॉ राजेंद्र प्रसाद चंद्रवंशी ने बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर जिला मुख्यालय,आरा स्तिथ प्रतिमा स्थल पर दीप प्रज्जवलित किया।

rktvnews

पितृपक्ष मेला के मद्देनजर अनुमंडल पदाधिकारी ने किया विष्णुपद देवघाट का निरीक्षण।

rktvnews

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव “सनातन भूषण” की उपाधि से सम्मानित।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व राज्यसभा सांसद ज्ञानप्रकाश पिलानिया के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना।

rktvnews

भोजपुर:मनरेगा गरीबों के सम्मान, स्वाभिमान और आजीविका का संवैधानिक अधिकार : जिला अध्यक्ष अशोक राम

rktvnews

भोजपुर में भी शुरू हुआ बदलाव के लिए हस्ताक्षर अभियान।

rktvnews

Leave a Comment