RK TV News
खबरें
Breaking News

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों के संबंध में की समीक्षा बैठक।

RKTV NEWS/देहरादून ( उत्तराखंड)29 सितंबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शासकीय आवास पर नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक कर सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पिछली यात्रा के अनुभवों के आधार पर बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं और यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं के ठहरने, भोजन और शौचालय आदि व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाया जाए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नंदा देवी राजजात से संबंधित लोक गीत और लोक कथाओं पर आधारित चित्रों को यात्रा मार्ग पर जगह-जगह पेंटिंग के माध्यम से उकेरा जाए, जिससे लोगों को यात्रा के महत्व के बारे में पता चल सके। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यात्रा के दौरान पार्किंग स्थलों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु भी निर्देशित किया।

Related posts

2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी को मध्य प्रदेश के खंडवा विधान सभा में कॉंग्रेस कमिटी का बूथ सम्मेलन ।

rktvnews

वस्त्र मंत्रालय ने टेक्निकल टेक्सटाइल के विभिन्न क्षेत्रों में 46.74 करोड़ रुपये मूल्य की 18 अनुसंधान एवं विकास परियोजनाओं को मंजूरी दी।

rktvnews

भोजपुर: डाक विभाग के इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक एवं नाबार्ड के संयुक्त तत्वावधान में वित्तीय समावेशन शिविर का आयोजन।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री निवास पर होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित।

rktvnews

हनुमानगढ़:महिला मतदाताओं को समर्पित फ्लैग मार्च का आयोजन।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री और एडीबी कंट्री डायरेक्टर मियो ओका की मुलाकात, सड़क तंत्र, बुनियादी ढांचे के विकास सहित अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा।

rktvnews

Leave a Comment