RK TV News
खबरें
Breaking News

वैशाली: जिलाधिकारी ने किया सहयोगी भवन में ए.एन.एम. स्कूल का उद्घाटन।

RKTV NEWS/हाजीपुर ( वैशाली)11 अगस्त।आज जिला पदाधिकारी ,वैशाली द्वारा सदर अस्पताल हाजीपुर के प्रांगण में ए.एन.एम. स्कूल, हाजीपुर के नव-स्थापित भवन का सहयोगी भवन में उद्घाटन किया गया।
उद्घाटन के दौरान, प्राचार्य को निर्देश दिया गया कि 3 दिनों के भीतर पुराने भवन को खाली कर, नए भवन में स्थानांतरण सुनिश्चित करें, ताकि छात्राओं को पढ़ाई व आवास में कोई असुविधा न हो। पर्याप्त बिस्तर, मेज़, कुर्सी, उचित पुस्तकालय तथा अन्य सुविधाओं की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराने पर बल दिया गया।
सिविल सर्जन, वैशाली को नए भवन में सीसीटीवी और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
उद्घाटन के उपरांत ज़िला पदाधिकारी द्वारा छात्रावास का निरीक्षण किया गया तथा छात्राओं से बातचीत हुई। छात्राओं ने बताया कि सभी सुविधाएं संतोषजनक हैं। सिविल सर्जन एवं सभी संबंधितों को निर्देशित किया गया कि ज़िला एवं अस्पताल प्रशासन की प्रतिबद्धता हो कि हम शिक्षा के लिए सुरक्षित, सुसज्जित और अनुकूल वातावरण प्रदान करें।

Related posts

दरभंगा:15 अप्रैल तक सभी 2939 मतदान केन्द्रों सभी आधारभूत सुविधा उपलब्ध कराना करें सुनिश्चित-डीएम

rktvnews

भारतीय वन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने भारत की राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

सारण:अंतरजिला एवं अंतरराज्यीय भारी वाहनों के परिचालन के लिये 7 दिनों के लिये प्रयोगिक व्ययवस्था होगी लागू।

rktvnews

मोतीहारी:दस्त नियंत्रण कार्यक्रम की जिला स्तर पर हो रही मॉनिटरिंग।

rktvnews

‘शमशान चंपा’ में डायन किरदार के लिए तृप्ति मिश्रा ने मोनालिसा से ली प्रेरणा।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने लगाए आम, नीम और केसिया के पौधे।

rktvnews

Leave a Comment