RK TV News
खबरें
Breaking News

हनुमानगढ़:समस्या से समाधान तक: जिला कलेक्टर को बताई समस्या,साहब सिंह के पोते दुष्यंत का तुरंत जारी हुआ आधार कार्ड।

RKTV NEWS/हनुमानगढ़(राजस्थान)29 सितंबर।गांव चन्दड़ा के उप सरपंच साहब सिंह पुत्र नक्षत्र सिंह पिछले डेढ़ साल से अपने पौत्र दुष्यंत सिंह पुत्र अजय सिंह का आधार कार्ड बनवाने के लिए परेशान थे। कई बार आवेदन करने के बावजूद हर बार तकनीकी अथवा लिपिकीय भूल के कारण आधार कार्ड गलत नाम और पते पर जारी हो जाता। विद्यालय में पढ़ाई भी अटक रही थी।
थक-हारकर साहब सिंह तीन दिन पहले जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव से मिले। मामले की गंभीरता देखते हुए जिला कलेक्टर ने उन्हें आश्वस्त किया कि समस्या का निवारण शीघ्र ही कर दिया जाएगा। आश्वासन के अनुरूप सोमवार को दुष्यंत सिंह का सही आधार कार्ड जारी हो गया।
आधार कार्ड हाथ में आते ही साहब सिंह के चेहरे पर संतोष और खुशी झलक उठी। उन्होंने जिला कलेक्टर व सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग (डीओआईटी) के संयुक्त निदेशक योगेन्द्र कुमार का आभार जताते हुए कहा कि प्रशासन ने उनकी वर्षों की चिंता दूर कर दी।

Related posts

वित्त मंत्रालय का विशेष अभियान 5.0 2 अक्टूबर, 2025 से शुरू।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:आपसी तालमेल एवं निर्वाचन आयोग के निर्देशन में लोकसभा आम निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराएं मतदान कर्मी : जिला निर्वाचन पदाधिकार

rktvnews

व्यंग्य:एक माफ़ी का सवाल है, बाबा🤪

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शुल्क समिति के गठन संबंधी बैठक का आयोजन।

rktvnews

रिविलगंज बाईपास निर्माण कार्य में तेजी लायें- जिलाधिकारी

rktvnews

बागपत:जनपद में वन पेंशनर – वन ट्री “अभियान का जिला अधिकारी ने किया शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment