RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : जिले के दुर्गापूजा पंडालों मे दिखेगी बिजली विभाग की योजनाओं की झलक।

सेवा पखवाड़ा अंतर्गत मुफ्त बिजली योजना सहित साइबर ठगी से बचाव संबंधी जानकारियों के प्रति किया जा रहा जागरूक।

योजनाओं के प्रचार प्रसार को ले लगाए जा रहे बैनर और होडिंग,सेल्फी प्वाइंट भी किए गए स्थापित।

 

पीएम सूर्य योजना सहित अन्य योजनाओं से आम जनता हो रही अवगत।

विभिन्न पूजा पंडालों में लगाए गए योजनाओं के होडिंग और पोस्टर।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)29 सितंबर।विद्युत आपूर्ति प्रमंडल आरा एवं जगदीशपुर के सभी 4 लाख 25 हजार घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना का लाभ मिल रहा है। उन्हें यह लाभ मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना के तहत मिल रहा है। जिन उपभोक्ताओं का बिजली बिल शून्य आ रहा है उसमे शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के घरेलू उपभोक्ता भी शामिल हैं। विद्युत कार्यपालक अभियंता आरा अमरेंद्र कुमार ने बताया कि सरकार की घोषणा के बाद से सभी तरह के घरेलू उपभोक्ताओं को जुलाई माह से 125 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ देना शुरू किया गया है। विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं की सुविधा और जागरूकता के उद्देश्य से 29 सितम्बर से 01 अक्टूबर तक 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना व साइबर ठगी को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत सोमवार को विद्युत आपूर्ति प्रमंडल आरा एवं जगदीशपुर के सभी प्रशाखाओ मे दुर्गापूजा पंडालों और उत्सव स्थलों पर सेल्फी प्वाइंट, कैनोपी, सूचना स्टॉल और फ्लेक्स पोस्टरों के माध्यम से योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। इसके अलावा पीएम सूर्यघर मुफ़्त बिजली योजना के विषय में भी लोगों को जागरूक किया गया। विद्युत विभाग द्वारा सेवा पखवाड़ा के दौरान विभिन्न स्तरों पर शिविरों का आयोजन कर भी उपभोक्ताओं को मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना के तहत मिल रही 125 यूनिट निःशुल्क बिजली तथा बिजली से संबंधित सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गयी। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ मिले और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान हो, यह सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिकता है। कंपनी मुख्यालय द्वारा मिले निर्देशों के आलोक मे 26 सितम्बर से 28 सितम्बर तक सभी गांव, टोले और मोहल्लों में मोबाइल वैन और माइकिंग के माध्यम से जन-जागरूकता अभियान चलाया गया तथा उपभोक्ताओं को विद्युत सुरक्षा, योजनाओं की जानकारी और साइबर ठगी से बचाव संबंधी संदेश भी दिए गए। 27 सितम्बर को सभी जिला मुख्यालय एवं विद्युत आपूर्ति प्रमंडल कार्यालयों में शिविर लगाए गए एवं 125 यूनिट निःशुल्क बिजली वाले लगभग 50 से 100 उपभोक्ताओं को बिल वितरण किये गए। बता दें की राज्य सरकार की ओर से सभी कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के छतों पर निःशुल्क सौर संयंत्र लगाए जाएंगे।

Related posts

गढ़वा में राजस्व उप निरीक्षकों के त्रुटिपूर्ण स्थानांतरण आदेश में संशोधन।

rktvnews

हनुमानगढ़:मतदान हेतू प्रेरित करने के लिए कैण्डल मार्च का आयोजन।

rktvnews

आरा रेल थाना ने कुल्हड़ीया स्टेशन से ट्रेन से गिर मृत व्यक्ति का शव किया बरामद।

rktvnews

बक्सर: डीएम और एसपी ने आगामी लोक सभा आम निर्वाचन 2024 के निमित तैयारियों के संबंध में आयोजित की बैठक।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री से सदगुरु कबीर विश्व शांति मिशन संस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात।

rktvnews

आरा नगर निगम की महापौर इंदु देवी को मातृ शोक।

rktvnews

Leave a Comment