RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

बक्सर: डीएम और एसपी ने आगामी लोक सभा आम निर्वाचन 2024 के निमित तैयारियों के संबंध में आयोजित की बैठक।

बक्सर/बिहार 13 फरवरी।आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर मनीष कुमार के द्वारा आगामी लोक सभा आम निर्वाचन 2024 के निमित तैयारियों के संबंध में 33-बक्सर लोक सभा के सभी निर्वाचक निबंधन, सहायक निबंधन पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित सभाकक्ष में की गई।
जिला पदाधिकारी के द्वारा आगामी लोक सभा निर्वाचन 2024 स्वच्छ एवं भयमुक्त वातावरण में कराने के लिए निरोधात्मक कार्रवाई भेदय क्षेत्रों/टोलों की पहचान आदि करने का भी निदेश दिया गया एवं साथ ही मतदान में आवश्यक वाहनों का आकलन, मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुवधि के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये गये।
लोक सभा आम निर्वाचन 2024 को सुगम एवं भयमुक्त वातावरण में कराने हेतु सभी उपस्थित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये। साथ ही आगामी निर्वाचन में मतदान प्रतिशत में बढोतरी करने के लिए आवश्यक प्रचार-प्रसार आदि करने का निर्देश दिया गया।
पुलिस अधीक्षक के द्वारा आगामी लोक सभा निर्वाचन 2024 को देखते हुए अंतर्राज्यीय सीमा पर विशेष निगरानी एवं सर्तकता रखने हेतु निर्देश दिया गया।
बैठक में अपर समाहर्ता बक्सर, अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर/डुमराँव, भूमि सुधार उप समाहर्ता बक्सर/डुमराँव/मोहनिया (कैमूर), ब्रिकमगंज (रोहतास), उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर, अवर निर्वाचन पदाधिकारी, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी दावथ एवं सूर्यपुरा, अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष उपस्थित थे।

Related posts

चतरा:डीएमएफटी योजनाओं की समीक्षा, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध कार्य निष्पादन सुनिश्चित करने का उपायुक्त ने दिया निर्देश।

rktvnews

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की सराहना की, जिसने समग्र स्वस्थ को बढ़ावा दिया है।

rktvnews

दुमका: जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन के उद्देश्य से जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ।

rktvnews

मध्यप्रदेश:कृषि आधारित उद्योग लगाने पर मिलेगी 50 प्रतिशत सब्सिडी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:19 दिसंबर 23

rktvnews

छपरा:शारदा क्लासेज के शुभोमोय डे ने जेईई मेन – 2 में लाया 99.82 परसेंटाइल।

rktvnews

Leave a Comment