RK TV News
खबरें
Breaking Newsशोक

आरा नगर निगम की महापौर इंदु देवी को मातृ शोक।

स्व कांता कुंवर (फाइल फोटो)

आरा/भोजपुर (अमरेश सिंह) 22 जून।आरा नगर निगम की महापौर इंदु देवी की मां एवं भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष प्रेम पंकज उर्फ ललन जी की सास कांता कुंवर का मंगलवार की रात्रि असमायिक निधन हो गया। वे करीब 68 वर्ष की थी। बताया जा रहा है की लू लगने के कारण उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई थी। वे पिछले एक सप्ताह से पटना के निजी अस्पताल में भर्ती थी जहां इलाज के क्रम में मंगलवार की रात्रि उन्होंने अंतिम सांस ली। वो मूल रूप से भोजपुर जिले के पवना की रहने वाली थी। वो अपने पीछे पुत्र-पुत्री समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके पार्थिव शव का अंतिम संस्कार बुधवार को बक्सर के गंगा नदी घाट पर हुआ। उनके निधन पर जिले के कई लोगों ने अपनी संवेदना व्यक्त की है। संवेदना व्यक्त करने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज, कृष्ण कुमार, सुनील कुमार, राजन नैयर, संतोष पब्लिसिटी, राहुल बदलानी, लड्डू कुमार, शालू कुमार, शुभम कुमार, राम दयाल सिंह, मंटू सिंह, विशाल सिंह, आदित्य सिंह आदि, सोनू कुमार, विशाल कुमार आदि थे।

Related posts

भोजपुर : एक देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया जेल।

rktvnews

शिक्षक दिवस विशेष “शिक्षक सम्मान”! शिक्षक समाज और राष्ट्र के होते है निर्माता:युगल किशोर दुबे

rktvnews

राजस्थान:जन-जन तक पहुंचे राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ : उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा

rktvnews

भोजपुर:वरीय नागरिक दिवस पर उन्हें सम्मान देने के लिए किया गया‌ जागरूक:अधिवक्ता डा शशिकांत

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

भोजपुर:23–24 मार्च को नागरी प्रचारिणी में होगा भाकपा-माले का 14वां जिला सम्मेलन, प्रतिनिधि चयन हेतु नामांकन प्रक्रिया कल से शुरू: दिलराज प्रीतम

rktvnews

Leave a Comment