RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

भोजपुर: जो गौ माता की सुरक्षा की बातों को अपनी चुनावी एजेंडा में शामिल करे , वोट उसे ही दे: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

आज सनातन धर्म परिहास का कारण बनता जा रहा है।

पूर्व की अपेक्षा गौ माताएं ज्यादा संख्या में काटी जा रही हैं।

भाजपा के राज में गायों के कत्लखानों की संख्याओं में हुई है बढ़ोतरी।

सनातन और अपने अधिकार को समझने की जरूरत है,एकजुट हो करनी होगी सनातन धर्म की रक्षा: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)29 सितंबर। आज जाती – जाती बांटकर राजनीतिज्ञ वोट की राजनीति कर रहे हैं। राजनीतिक दलों द्वारा हिंदू – हिन्दुओं को लड़ाया जा रहा है। गौ हमारी माता है लेकिन आज राजनीतिज्ञ दल गौ माता की सुरक्षा के नाम पर वोट नहीं मांग रहे हैं बल्कि समाज को विभक्त कर वोट की राजनीति कर रहे हैं।पूर्व की अपेक्षा आज गौ माताएं ज्यादा काटी जा रही हैं। हमलोगों को सनातन धर्म की रक्षा करनी चाहिए।आप सभी वोट उसी को दें जो गौ माता की सुरक्षा और सेवा करने का संकल्प ले। ये बातें स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने आरा के चंदवा स्थित पारस इन रिजॉर्ट में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।
अपने संबोधन में और पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा की आज सनातन धर्म परिहास का कारण बनता जा रहा है क्योंकि राजनीतिक दल सनातनी को ही आपस में सनातन धर्म के नाम पर लड़ा रहे हैं।आप सनातनियों को इससे बचना चाहिए और समझना चाहिए,इसलिए वोट उसी को दें जो गौ माता की सुरक्षा का संकल्प ले और इसे अपने चुनावी एजेंडा में शामिल करे।गौ सिर्फ एक जानवर नहीं हमारी माता है। जिसमे सनातन धर्म का संस्कार छिपा है। स्वामी जी ने स्पष्ट कहा की आज राजनीति का परिवेश बदल गया है जिसके चलते शंकराचार्य ,साधु संतों को सनातन धर्म की रक्षा के लिए राजनीति में आना चाहिए क्योंकि आज लफंगे राजनीति में प्रवेश कर चुके हैं। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने एक सवाल के जवाब में बताया की सनातनी धर्म और हमारी संस्कार से जुड़ी गौ माता कभी कांग्रेस पार्टी के” गाय बछड़ा” के रूप में चुनाव चिन्ह हुआ करता था वहीं आज भाजपा की सरकार में गायों के कत्लखानों की संख्या कई गुना बढ़ गई है।उन्होंने कहा की तब हमलोग सनातन धर्म की बातें करते हैं।इसी को समझाने के लिए चुनाव के समय मैं बिहार में आया हूं।
लोगों से खचाखच भरे रिजॉर्ट में शहर के कई गणमान्य लोगों के साथ साथ महिलाएं और जनसुराज विचारधारा के ज्यादा संख्या में लोग शामिल दिखें।

Related posts

बक्सर: नारायणपुर पंचायत में किया गया जीविका भवन का उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर:प्रोजेक्ट बालिका+2 विद्यालय चरपोखरी में 7 निश्चय के तहत “आर्थिक हल, युवाओं को बल” कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

हज यात्रा पूर्व आयोजित दुआईयां मजलिस में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।

rktvnews

भोजपुर:प्राचार्य प्रो नरेंद्र प्रताप पालित को मिलकर भूषण सिंह ने दी शुभकामना।

rktvnews

मैं किसी बहिश्त का तसव्वुर नहीं करता…! : वल्लभ

rktvnews

आयुष मंत्रालय ने यूट्यूब पर सीधे योग प्रसारण के सबसे अधिक दर्शकों का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

rktvnews

Leave a Comment